साध्वी प्रज्ञा ने सांसद निधि से दिए 1 करोड़ रुपए, कहा-समस्या हो तो इस नंबर पर करें कॉल

साध्वी प्रज्ञा ने सांसद निधि से दिए 1 करोड़ रुपए, कहा-समस्या हो तो इस नंबर पर करें कॉल

भोपाल।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के संकट को देखते हुए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपील के बाद अब सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी अपने सांसद निधि से एक करोड़ की राशि दान की है। वहीं उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील के साथ  सांसद ने अपना नंबर भी जारी किया है।

मीडिया से बात करते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया के सांसद होने के नाते को प्रदेश के सभी अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा में है और मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।लोगों से घर में घर से बाहर ना निकलने की अपील करते हुए सांसद ने अपना नंबर भी जारी किया है। सांसद ठाकुर ने लोगों से कहा है कि किसी भी तेरे की समस्या पर वह 7071499999 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता दी जाएगी और साथ ही निर्धन एवं गरीबों को राशन पढ़ने भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। दरअसल इससे पहले पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी अपने 1 माह की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। वहीं मध्य प्रदेश प्रांतीय राजपत्रित वेटरनरी डॉक्टर एसोसिएशन ने भी इस संक्रमण से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपए दान दिया। प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र वर्धमान टेक्सटाइल के डायरेक्टर यशपाल ने भी इस वजह से लेने के लिए 1 करोड़ रुपए का दान दिया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीएम शिवराज सिंह के अलावा कई भाजपा तथा कांग्रेस नेता ने अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया था। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से आगे बढ़कर प्रदेश को इस संक्रमण से लड़ने हेतु आर्थिक मदद करने की अपील भी की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews