MP के इस कलेक्टर ने किया ऐसा काम, सागर से शहडोल तक हो रही चर्चा

sagar collector

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। हर इंसान के जीवन में वह पल बड़ा गौरव का होता है जब वह जिस स्कूल में पढ़ता है और फिर एक मुकाम हासिल करने के बाद उसी स्कूल (School) के लिए कुछ करता है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर दीपक सिंह (Collector Deepak Singh) ने किया है। सागर कलेक्टर (Sagar Collector) ने अपने स्कूल को बड़ी सौगात दी है, जिससे बच्चे स्मार्ट क्लास (Smart Class) में पढ़ाई कर सकेंगे।

दरअसल, दीपक सिंह मूलत: निवासी शहडोल जिले (Shahdol District) के निवासी हैं, उनके पिता एसपी सिंह शासकीय इन्दिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय शहडोल (Government Indira Gandhi Home Science Girls College Shahdol) के पूर्व प्राचार्य है। दीपक ने प्रारंभिक शिक्षा (Education) यही के अर्बन बेसिक स्कूल (Urban Basic School Shahdol) से ग्रहण की है और अब दीपक सागर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद दीपक सिंह ने अपने स्कूल के छात्रों को आधुनिक तरीके से शिक्षण सुविधा के लिए कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने स्मार्ट क्लास की सौगात दी है, जिससे शिक्षक भी चाक, डस्टर रहित छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

बता दे कि कोरोना (Corona) के चलते मार्च से स्कूल बंद है, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,हालांकि ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) चल रही है लेकिन स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रहीं है, ऐसे में छात्रों को अध्ययन में किसी भी प्रकार की असुविधा एवं रूकावट न हो इसे सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा स्मार्ट क्लास के जरिए आनलाईन की सुविधा अर्बन बेसिक स्कूल शहडोल में उपलब्ध कराई गई है। जहां शिक्षक क्लास रूम की तरह वीडियो के माध्यम से छात्रों को पढ़ा सकेंगे। दीपक सिंह द्वारा संस्था को दी गयी स्मार्ट क्लास की सौगात से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों मे हर्ष व्याप्त है और सभी ने शुभकामनायें प्रेषित की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews