अब इस जिले में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 16 पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

अब इस जिले में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 16 पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

सागर।
लॉक डाउन 4.0 (lock down 4.0) लग चुका है लेकिन प्रदेश(madhypradesh) मे कोरोना (corona) की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। अब सागर(sagar) जिले में एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 39 हो गया है ,वही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5200 के पार पहुंच गई है और अबतक 252 की जान जा चुकी है।लगातार मरीजों की बढती संख्या से प्रशासन सकते में आ गया है, इन 16 के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, सागर में 16 नए काेराेना पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर अब तक मिले मरीजाें की संख्या 39 हो गई है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से सोमवार देर रात 16 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि की गई , जिसमें सदर निवासी दो परिवार के 14 सदस्य शामिल हैं। इसमें एक परिवार के 10 और दूसरे के 4 सदस्य शामिल हैं। वहीं तिलकगंज निवासी 1 साल की मासूम और मोतीनगर निवासी महिला भी संक्रमण का शिकार होना पाए गए।बताया जा रहा है कि जैसे जैसे अन्य ज़िलों और प्रदेशों से बाहरी लोगों के आने की तादाद बढ़ी है वैसे ही नए मामले सामने आने लगे हैं जिसके बाद बीएमसी ने प्रतिदिन जांचों की संख्या बढ़ाई है।

इधर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो चूका है| राज्य में सोमवार को 259 नए मामले सामने आये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक राज्य में अब तक 5236 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 2435 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, वहीं 252 लोगों की अब तक कोरोना से जान है चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews