हॉर्स ट्रेडिंग पर सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सरकार को कोई खतरा नहीं

हॉर्स ट्रेडिंग पर सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सरकार को कोई खतरा नहीं

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। हॉर्स ट्रेडिंग (horse treading) को लेकर भोपाल से दिल्ली, गुरुग्राम और बंगलुरू तक मचे सियासी घमासान में मध्यप्रदेश कांग्रेस (congress) से जुड़े सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath), पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) इसमें सक्रिय भूमिका में हैं लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) की भूमिका को लेकर संशय बना हुआ था। राजनीतिक पंडित इस बात को लेकर अचरज में थे कि प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका और प्रभाव रखने वाले सिंधिया (scindia) ने अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है, और वो भी तब जब उनके गुट के विधायकों के नाम भी इस मामले में सामने आ रहे है।

लेकिन लंबे अंतराल के बाद अब से कुछ देर पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया  (jyotiraditya scindia) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी के ज़रिये अपना बयान जारी कर कहा है कि ये बीजेपी की पुरानी आदत है लेकिन वो इसमें सफल नहीं होगी। हम सब एकजुट हैं और मध्यप्रदेश में हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews