चम्बल एक्सप्रेस वे में भिण्ड मुरैना को लेकर बोले सिंधिया, भूतल परिवहन मंत्री से करेंगे मांग

चम्बल एक्सप्रेस वे में भिण्ड मुरैना को लेकर बोले सिंधिया, भूतल परिवहन मंत्री से करेंगे मांग

भिण्ड/गणेश भारद्वाज. जन संघर्ष मोर्चा भिण्ड के द्वारा चंबल एक्सप्रेस वे में भिंड मुरैना का टूटा हुआ हिस्सा जोड़े जाने के लिए चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत आज चंबल संघर्ष मंच का एक डेलिगेशन पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह(Choudhary Rakesh Singh) के नेतृत्व में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला और उनसे भिंड मुरैना के छूटे हुए हिस्से को उन्हें जुड़वा जाने की दिशा में काम करने की मांग की। इस पर श्री सिंधिया ने कहा कि हम सब एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में दिल्ली जाकर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे और चंबल एक्सप्रेस वे में भिंड मुरैना का छूटा हुआ हिस्सा जोड़े जाने को लेकर बात करेंगे।

डेलिगेशन मिलेगा गड़करी(gadkari) se

अति शीघ्र चंबल क्षेत्र का एक डेलिगेशन पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) के नेतृत्व में नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा।

सिंधिया से मिले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह(Rakesh Singh) के अलावा पूर्व डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया, पूर्व ब्याख्याता आरएन तिवारी, एसबी शर्मा, डॉ तरुण शर्मा, गणेश भारद्वाज,नईम खाँ पठान, सिद्धार्थ जैन, विक्रम उपाध्याय, बल्लू यादव गोरमी आदि सम्मलित रहे।

मंच 5 मार्च को कमिश्नर को सौंपेगा ज्ञापन

भिंड मुरैना के छूटे हुए हिस्से को पुनः चंबल एक्सप्रेस वे में जोड़े जाने की मांग को लेकर आंदोलन के अगले चरण में 5 मार्च को कमिश्नर कार्यालय मुरैना पहुंचकर चंबल कमिश्नर रेनू तिवारी(Renu Tiwari) को चंबल एक्सप्रेस वे में दोनों जिलों का छूटा हुआ हिस्सा जोड़े जाने के लिए मंच संयोजक पूर्व मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जावेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews