वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनावों (Madhya Pradesh by-elections) की सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर मिल रही है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन (Senior BJP MLA and former minister Paras Jain) की अचानक तबियत बिगड़ गई है, उन्हें आनन-फानन में इंदौर Indore) के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात उज्जैन उत्तर विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जैन को लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत के चलते इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पारस जैन का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।हालांकि सोनोग्राफी में उनके लंग्स में थोड़ा इन्फेक्शन आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री लगातार पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता बनाए हुए थे । इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  वही उनकी पत्नी की भी तबीयत खराब है, जिसके चलते उन्हें भी इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने प्रार्थना की है कि जल्द जैन स्वस्थ हो और वापस मैदान में अपनी दमदारी से उतरे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews