ग्वालियर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट , 9 गिरफ्तार, देखिये वीडियो

ग्वालियर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट , 9 गिरफ्तार, देखिये वीडियो

अतुल सक्सेना/ ग्वालियर। (gwalior) के दीनदयाल नगर( dindyal nagar) में रविवार (sunday) की शाम पुलिस (police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट (sex recket) का पर्दाफाश किया है। दीनदयाल नगर स्थित चावला मार्केट में छापेमार कार्रवाई के दौरान इस बात का खुलासा हुआ।

जीएल सेक्टर में पुलिस (police) को सूचना मिली थी कि वहां पर लंबे समय से देह व्यापार (sex racket) चल रहा है। एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना के आधार पर पुलिस ने अपने ही एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। थोड़ी मान मनोव्वल के बाद पुलिसकर्मी ने सौदा कर गया और वह एक महिला को लेकर कमरे में चला गया। यह कंफर्म होते ही उसने मोबाइल से अपने अधिकारियों को मैसेज कर दिया। इसके बाद सीएसपी के नेतृत्व में जब रेड मारी गई तो वहां 5 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार (arrest) किया गया। यह देह व्यापार (sex racket) लंबे समय से चल रहा था और शहर के कई संभ्रांत लोगों के यहां आने की खबर भी थी । अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल (call details) से इस बात की तलाश कर रही है कि आखिरकार यहां कौन-कौन अय्याशी के लिए आता था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews