Unlock 1.0 लागू होते ही इस जिले में धमाका, एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Unlock 1.0 लागू होते ही इस जिले में धमाका, एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

शाजापुर। लॉकडाउन (lockdown) के unlock 1.0 होते ही कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास करके उन जिलों में जो अबतक ग्रीन जोन (lockdown) में बने हुए थे और मरीजों की संख्या 15 के अंदर थी। अब शाजापुर (shajapur) में बड़ा धमाका हुआ है। यहां 20 नए कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में अब कोरोना पॉॉजिटिव की संख्या 31 हो गई है वही प्रदेश में आंकड़ा 9 हजार के पार हो गया है औऱ मृतकों की संख्या 400 के करीब पहुंच गया है।

दरअसल, शाजापुर में अब कोरोना मरीज तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार देर रात 92 लोगों की जांच रिपोर्ट में से 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है। यहां इससे 2 लोगों की मौत हुई है और अभी 21 एक्टिव केस हैं। 8 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इससे पहले यहां बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शुजालपुर मंडी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति केंद्रीय लोक निर्माण विभाग नई दिल्ली में अंडर सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे। 25 मई को वे मध्यप्रदेश और 27 मई को परिवार सहित शुजालपुर आए थे। 28 मई को उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। शुजालपुर और शाजापुर में इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रैफर कि या गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें देवास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।वही उनकी इलाज के दौरान गुरुवार को उज्जैन में मौत हो गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews