शेरा का बयान- ‘जबरदस्ती करवाई गई विधायकों से प्रेस कॉन्फ्रेंस’

burhanpur-vidhayak-warning-to-congress

भोपाल।एमपी में जारी सियासी उठापटक के बीच सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी विधायकों ने बैंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ सरकार और कांग्रेस में खलबली मचा दी है। विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में एक के बाद एक सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है और खुद को सरकार से खतरा बताते हुए केन्द्रीय सुरक्षा की मांग की है।विधायकों की प्रेस कॉन्फ्रेन्स के बाद एक के बाद एक बीजेपी कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही है। अब निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का बयान सामने आया है।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए निर्दलीय विधायक शेरा ने कहा है कि बेंगलुरु में बैठे विधायकों को कांफ्रेंस करने की जगह विधानसभा आना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि वीडियो विधायकों को किडनैप कर जबरदस्ती बनवाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि बंगलुरु में बैठे सभी 16 विधायकों के अंदर कांग्रेस का खून है और वह कमलनाथ सरकार का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।इसी बीच खबर है कि  शेरा सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरू जा सकते है। इसको लेकर शेरा सीएम कमलनाथ से पहले चर्चा करेंगे इसके बाद फैसला लिया जाएगा। शेरा ने कहा सरकार के पास पर्याप्त विधायक हैं इसलिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी।

गौरतलब है कि आज मंगलवार सुबह बेंगलुरु में विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और किसी के दबाव में ना आकर अपनी मर्जी से वहां रहने की बात कही।वही उन्होंने कहा कि वे सभी उपचुनाव के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल का साथ मिलेगा तभी वह भोपाल वापस लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews