उपचुनाव : गरीबों के लिए शिवराज ने फिर खोला पिटारा, मिलेगी इसी माह ये बड़ी सौगातें

उपचुनाव : गरीबों के लिए शिवराज ने फिर खोला पिटारा, मिलेगी इसी माह ये बड़ी सौगातें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने एक बार फिर गरीबों के लिए बड़ी घोषणाये की है ।12 सितंबर  को मध्यप्रदेश के पौने दो लाख गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों आवास दिये जाएंगे जिसे ‘गृह प्रवेशम’ नाम दिया गया है ।इतनी बड़ी संख्या में गरीबों को एक साथ आवास देने का यह पहला मौका है ।

इसी के साथ शिवराज ने यह भी घोषणा की है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और इस जन्मदिन को गरीब कल्याण पखवाङे के रूप में मनाया जाएगा ।16 सितंबर को पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 37 लाख लोगों को, जिनके पास राशन कार्ड की पर्ची या नहीं है ,राशन खाद्यान्न हेतु पात्रता पर्ची दी जाएंगी ।बीजेपी मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है ।इसी के साथ 17 सितंबर ,जिस दिन मोदी का जन्मदिन है, उस दिन से मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ियों में बच्चों को दूध देने का कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा ।18 सितंबर को मध्य प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की लगभग 4600 करोङ रू राशि डाली जाएगी ।19 सितंबर को मध्यप्रदेश के पात्र आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे दिए जाएंगे। इसी के साथ ग्रामीण स्ट्रीट बेन्डरो को भी ब्याज मुक्त 10000 दिए जाएंगे जिसकी गारंटी राज्य सरकार देगी ।20 सितंबर को संबंल के हितग्राहियों के दोबारा काम शुरू किए जाएंगे ।21 सितंबर को अलग-अलग स्व सहायता समूह के खाते में 150 करोड़ पर डालकर उन्हें नए ढंग से सशक्त बनाने का काम शुरू होगा ।22 सितंबर को मध्यप्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए राशि का वितरण किया जाएगा। 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के किसानों को 0% ब्याज पर ऋण देने के लिए सहकारी बैंकों को 800 करोड रुपए की राशि दी जाएगी और इसी के साथ प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का काम शुरू होगा। उद्यानिकी फसलों की फसल बीमा योजना के अंतर्गत 24 सितंबर को 100 करोड रुपए की राशि का वितरण होगा ।25 सितंबर को बिजली बिलों में गरीबों को छूट का जो सरकार ने प्रावधान किया है उस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।इन कार्यक्रमों के अंतर्गत जनकल्याण ,गरीब कल्याण, किसान कल्याण और महिला कल्याण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews