स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, खाने का क्वालिटी टेस्ट किया

स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, खाने का क्वालिटी टेस्ट किया

अनुराग शर्मा/सीहोर। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल जाने और सुविधाओं के बारे में विस्तार की जानकारी ली। उन्होने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश भी दिए।

सिलावट ने अस्पताल में मरीज़ों के दिया जाने वाला भोजन मंगाकर खाया और क्वालिटी टेस्ट किया।  इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है फिर भी सीएम कमलनाथ ने 33 प्रतिशत बजट ज्यादा देकर अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही आईसीयू यूनिट चालू किया जाएगा, 108 की सेवा दुरुस्त की जाएगी, डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है और जिले में 22 डॉक्टरों की नई पोस्टिंग की गई है। उन्होंने जिला अस्पताल को साफ सफाई के मामले में  100 में से 110 नम्बर दिए है वहीं चीन से फैले कोरोना वायरस को लेकर कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य अमला हाई अलर्ट मो पर है  और फिलहाल प्रदेश में कोई संक्रमण युक्त मरीज नही मिला है। इस दौरान उन्होने मीडिया से दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा भी की और कहा कि आम आदमी पार्टी की ये महत्वपूर्ण जीत है, लेकिन कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के सवाल को उन्होने टाल लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews