रामायण के पुनः प्रसारण पर बोलीं सीता- “इतिहास अपने आप को फिर दोहराएगा”

रामायण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रामानन्द सागर (ramanand sagar) द्वारा निर्देशित (directed) लोकप्रिय रामायण (ramayan) धारावाहिक इस साल फिर छोटे पर्दे (small screen) पर वापसी करने जा रहा है। धारावाहिक में सीता का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (actress deepika chikhliya) ने इस खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से दी है। पिछले साल कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों के बीच देश भर में लॉकडाउन (lockdown) लगा दिया गया था। इसी के चलते जनता की डिमांड पर 33 साल बाद डीडी नेशनल पर रामानन्द की रामायण का प्रसारण किया गया था। बता दें कि सबसे पहले 1987-1988 में रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण प्रसारित की गई थी।

यह भी पढ़ें… राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा ऐलान, सांसद निधि से देंगे एक करोड़ की राशि

एक बार फिर देश में कोरोना की स्थिति विकराल रूप धारण कर रही है। ऐसे में देश भर में जगह जगह रात्रि कर्फ्यू के साथ आंशिक लौकडाउन भी लगा दिया गया है। इसी बीच रामायण की सीता उर्फ दीपिका चिखलिया ने रामायण के पुनः प्रसारण की खबर अपने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए लिखा, ‘ मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रामायण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही है! पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण हुआ था, लग रहा है कि इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है। ये धारावाहिक न सिर्फ मेरे जीवन बल्कि देश भर के हजारों परिवारों का अहम हिस्सा रहा है। आइए हमारे समाज का हिस्सा बनिये और रामायण की सीख को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाइये।’

यह भी पढ़ें… कोरोना का तांडव, 24 घंटे में मिले 11045 मरीज, 60 की मौत, सीएम शिवराज की बैठक

धारावाहिक में अरुण गोविल ने राम का किरदार, सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार वहीं दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया है। इस साल 1987 के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण का प्रसारण हर शाम 7 बजे स्टार भारत पर किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल 33 साल बाद प्रसारित हुए इस धारावाहिक ने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को एक बार फिर लाइमलाइट में लाकर खड़ा कर दिया था। इसी के साथ टीआरपी चार्ट में पिछले साल इसी धारावाहिक की बदौलत दूरदर्शन ने बाजी मारी थी। सबसे बड़ी बात पिछले साल रामायण दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews