सख्ती: अगर थाना क्षेत्र से रेत निकली तो TI पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

सख्ती: अगर थाना क्षेत्र से रेत निकली तो TI पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

डबरा/सलिल श्रीवस्ताव।
रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन अब सख्त हो गया है जिसका उदाहरण बीते रोज तब देखने को मिला जब डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने गिजौरा के सिली घाट पर छापामार कार्रवाई करते हुए रेत से भरे हुए 6 ट्रैक्टर और 10 ट्राली के साथ एक लोडर को जप्त कर लिया एनजीटी की रोक के बाद प्रशासन की है पहली कार्रवाई थी जो काफी कारगार सिद्ध हुई।अब जिले के पुलिस कप्तान नवनीत भसीन भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं उन्होंने जिले के थाना प्रभारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें साफ कहा गया है कि यदि थाना क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन होता है तो उसकी जिम्मेवारी थाना प्रभारी की होगी और वह कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
अब हम आपको बताते हैं कि डबरा और भितरवार अनुबिभाग में किन थाना क्षेत्रों के अंतर्गत कौन से घाट आते हैं तो सबसे पहले बात डबरा सिटी थाने की करते हैं जहां रायपुर,चांदपुर बैलगडा घाट आते हैं तो देहात थाने के अंतर्गत भेशनारी बिजकपुर से रेत का अवैध परिवहन होता है जहाँ से रेत डबरा आती है अब बात करते हैं पिछोर थाना क्षेत्र की तो गजापुर बाबूपुर कैथोदा,लिधौरा घाट है जिनसे निकलकर रेत ग्वालियर जाती है यदि बात गिजौरा थाना क्षेत्र कि करें तो सिली,हथनोरा,वारकरी क्षेत्र है जहां से रेत का अवैध परिवहन होता है यदि बात भितरवार अनुविभाग की,कि जाए तो जिले का सबसे बड़ा रेत घाट लुहारी इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है तो सिलापलायक्षा का घाट बेलगढ़ा थाने के अंतर्गत आता है तो चीनोर,आंतरी और बिलौआ ऐसे थाने हैं जिन की मर्जी के बगैर रेत ग्वालियर नहीं जा सकती।
अब देखना यह होगा की एसपी के आदेश को यह थाना प्रभारी तरजीह देते हैं या फिर एक कागज का टुकड़ा समझकर हवा में उड़ाते हैं सबसे बड़ी बात आदेश पर अमल है या नहीं यह बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा क्योंकि बिना बंदरबांट के यह रेत का काला खेल नहीं चलेगा जिसमें सभी थाने शामिल होंगे।

इनका कहना

मेंने कप्तान साहब के आदेश के बाद तत्काल अपने स्टाफ़ को आदेशित किया है कि जो भी रेत के बाहन को पकड़ेगा उसे उचित ईनाम दिया जायेगा।
यशवन्त गोयल, डबरा सिटी, थाना प्रभारी

हमने साफ़ कह दिया है कि रेत का अवैध परिबहन थाना क्षेत्रों से नहीं होना चाहिये में ब्यक्तिगत रूप से इसकी मोनिटरिंग करूँगा और ग़लती मिली तो बरिस्ठ अधिकारियों को अबगत कराऊँगा।
उमेश तोमर, एसडीओपी, डबरा

हमने कल बड़ी कार्यवाही की है और कार्यवाही का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा किसी भी सूरत में रेत का अवैध परिबहन नहीं होने दिया जायेगा।
राघवेंद्र पांडेय, एसडीएम, डबरा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews