इंजीनियरिंग छात्र लापता, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

इंजीनियरिंग छात्र लापता, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

संदीप कुमार/जबलपुर। रामपुर छापर में रहने वाला 20 वर्षीय इंजीनिरिंग का छात्र कल दोपहर से अचानक लापता हो गया है। लापता छात्र का नाम वेदप्रकाश विश्वकर्मा है जो ग्लोबल कालेज में पढ़ता है। वेदप्रकाश के गायब होने की सूचना उनके परिजनों ने गोरखपुर थाने में की है। पुलिस के साथ परिजन भी लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वेदप्रकाश के पिता मनोज विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने रामपुर तिराहे से वेदप्रकाश को कालेज बस में बैठाया था। दोपहर करीब 12 बजे वो अपने दो अन्य साथियों के साथ एचओडी से छुट्टी लेकर बाहर निकला था। बताया ये भी जा रहा है कि कॉलेज केम्पस से बाहर निकलने के बाद तीनों छात्र अपने अपने घर की ओर रवाना हो गए। बाकि दोनों छात्र तो घर पहुंच गए लेकिन वेदप्रकाश शाम तक घर नहीं पहुँचा। इसके बादे उसके पिता ने उसे फोन किया पर उसका मोबाइल बन्द था।

वेदप्रकाश के लापता होने के बाद से उसके घरवालों का बुरा हाल है। उसकी मां रो रोकर बेहाल है वहीं उसके पिता शहर भर में उसे खोज रहे हैं। इधर गोरखपुर थाना पुलिस भी शहर में लगे कैमरों के जरिये वेदप्रकाश की तलाश कर रही है पर अब तक पुलिस को इसमें सफलता नही मिल पाई है। पुलिस ने उसकी किडनेपिंग की आशंका भी जताई है। उसके मोबाइल से उसकी अंतिम लोकेशन आईटीआई के पास पाई गई है। पुलिस और घरवालों ने अपील की है कि अगर किसी को वेदप्रकाश के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया मोबाइल नंबर 7770910660 पर सूचित करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews