BJP प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा- सांसद बनने के बाद उठाऊंगा गरीब तबके की आवाज

BJP प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा- सांसद बनने के बाद उठाऊंगा गरीब तबके की आवाज

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में राज्यसभा(rajyasabha) के 3 सीट के लिए चुनाव(election) आज संपन्न हुआ। जहाँ कुछ ही देर में परिणाम घोषित हो जायेंगे। वहीँ ये पहले से ही तय है की बीजेपी(bjp) दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जिसके बाद बीजेपी की तरफ से दूसरे प्रत्यासी डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी(sumer singh solanki) ने आज मीडिया(media) से बात की। सोलंकी ने कहा है कि मैं बहुत गरीब तबके से उठकर यहां तक आया हूँ। इसलिए सांसद बनने के बाद गरीब तबके की आवाज उठाऊंगा।

दरअसल मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय(pandit deendayal upadhyay) की इच्छा थी की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का भला हो। सोलंकी ने कहा कि मै अंतिम पंक्ति का व्यक्ति हूं। मेरे पिताजी बकरियां चराते थे, मैंने भी बकरियां चराई है। गरीबी जीकर आया हूँ। इसीलिए सांसद(Member of parliament) बनने के बाद गरीब तबके की आवाज उठाऊंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्त्व ने जो मुझे मौका दिया वो हमारे आदिवासी समाज का सम्मान है। जिसपर मैं और हमारा समाज गौरव महसूस करता है।

इधर एक सवाल पर उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो इस तरह का चमत्कार कर सकती है। जिसके बाद डॉक्टर सोलंकी ने कहा है कि वो पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मैं उच्च शिक्षा से आया हूँ तो मेरी प्राथमिकता शिक्षा को लेकर काम करना होगी।डॉक्टर सोलंकी ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद किसानों के लिए काम करने की भी इच्छा जताई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews