CAA के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़े, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले

CAA के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़े, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले

भोपाल/जबलपुर।

मध्यप्रदेश के इंदौर में जहां गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस नेताओं में हाथापाई हो गई, वही दूसरी तरफ जबलपुर में CAA के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए एसपी अमित सिंह ने खुद आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद लोग तितर-बितर हुए। घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, आज गणतंत्र दिवस पर सीएए के समर्थन में आधारताल से रद्दी चौकी के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान रास्ते से सीएए का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।इसमें बड़ी मात्रा में महिलाएं भी शामिल रही। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए एसपी अमित सिंह ने खुद आंसू गैस के गोले छोड़े।इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

फिलहाल सुरक्षा और विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रद्दी चौकी से करीब एक किमी दूर बैरिकेड लगाकर रैली को रोक दिया। स्थिति को देखते हुए इलाके बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।हालांकि स्थिति अंडर कंट्रोल बताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews