विधायक पिता का बयान, कमलनाथ सरकार से परेशान थें डंग

विधायक पिता का बयान, कमलनाथ सरकार से परेशान थें डंग

मंदसौर. राजनीतिक उथल-पुथल की तपिश झेल रहे प्रदेश में गुरुवार को कमलनाथ खेमे में तब खलबली मच गई, जब कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। सियासी सर गर्मियों के बीच विधानसभा को लिखे पत्र में विधायक डंग ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सारे भ्रष्टाचारी और दलाल सरकार में बैठे हुए हैं। कांग्रेस के तीनों बड़े नेताओं का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी गुट का नहीं रहा, इस कारण मेरे साथ अन्याय हुआ।

क्या कहा पिता शरण सिंह ने

हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद पिता शरण सिंह उनके सहयोग में सामने आए हैं। उन्होंने बताया की हरदीप सियासती दवाबों से परेशान थें। पिता ने यह भी कहा कि रोज किसान आकर उनसे कर्ज माफ़ी और फसल बीमा की बात करते थे और कुछ ना कर पाने की वजह से विधायक बहुत दुखी और परेशान रहते थें। इस्तीफ़े की बात पर पिता ने कहा कि वह 2 बार से विधायक रहे हैं, समझने की क्षमता है उनमें इसलिए उन्होंने जो भी फैसला लिया है, सोच समझकर ही लिया होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

इधर ढंग के इस्तीफे के बाद बीपीएल चौराहे से भाजपा कार्यालय तक भाजपा के युवा मोर्चा ने रैली निकालकर आतिशबाजी की। इस बीच उनके समर्थन में “हरदीप भाई का स्वागत है” जैसे नारे भी लगाए गए। ज्ञात हो कि विधायक ने मुझे सरकार द्वारा लाए सीएए बिल का समर्थन भी किया था, जिसकी पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट पर तारीफ़ भी की थी।

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने प्रत्यक्ष रूप से डंग के इस्तीफे नहीं सौंपने की बात कही है। जिस को आधार बनाकर कुछ नेता डंग के इस्तीफे को बेबुनियाद बता रहे हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews