उपचुनाव के पहले यहां हो सकती है बड़ी घोषणा, CM ने किया था यह वादा

उपचुनाव के पहले यहां हो सकती है बड़ी घोषणा, CM ने किया था यह वादा

देवास। सोमेश उपाध्याय।

मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) की 24 सीटों पर उपचुनाव (by election) होना है। यह सीटे ही प्रदेश सरकार का भविष्य तय करेंगी। हाटपिपल्या ((Hatpipalya) पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी ( Former CM Late Kailash Joshi) की जन्मभूमि है। हाटपिपल्या से ही सटी आदिवासी बाहुल्य विधानसभा बागली है। यह वही सीट है जहां से पूर्व सीएम कैलाश जोशी 8 बार चुनाव जीते है। यहां के लोग लंबे अरसे से बागली को जिला बनाने की माँग करते आए है।

सीएम शिवराज (cm shivraj singh chouhan) पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनावो(vidhansabha and loksabha election) की सभाओं में बागली को जिला बनाने का वादा भी कर चुके है!स्व.कैलाश जोशी की कर्मभूमि रही बागली को जिला बनाने के लिए खुद जोशी भी अनेको बात सीएम शिवराज से बागली को जिला बनाने की मांग कर चुके है।पिछले दिनों जोशी का देहांत हो गया!और हाटपिपल्या में उपचुनाव होना है।ऐसे में स्व.जोशी की इच्छा को पूरा करने का यह अनुकूल समय है।आगामी 14 जुलाई को स्व.जोशी की जयंती है।

अब कयास लगाए जा रहे है कि शिवराज अपने वादे को पूरा कर बागली को जिले की सौगात देकर जोशी को अपनी श्रधांजलि दे सकते है।स्व.जोशी की स्मृति में उनकी कर्मभूमि को इस बड़ी सौगात से जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की असन्तुष्टि भी दूर हो सकती है!यहां के विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे भी लगातार अपने क्षेत्र को बड़ी सौगात दिलाने के लिए प्रयासरत है।सूत्रों के हवाले से यही खबर है कि उपचुनाव के पहले बागली को जिले की सौगात मिलना लगभग तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews