पेट्रोल और डीजल की कीमत में होगा उछाल, जाने आज कितने रहे मध्यप्रदेश में ईंधन के दाम..

mp-petrol-diesel-rate-on-4-december--Petrol-price-may-come-down-from-Rs-70

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी बीच पेट्रोल और डीजल के दाम में भी वृध्दि के भी आसार नज़र आ रहे हैं। हालांकि पिछले 4 महीने से पेट्रोल और डीजल के दामों में भारत में कोई भी वृद्धि नजर नहीं आई, लेकिन चुनाव के बाद इनके दामों में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनीज अगले हफ्ते से पेट्रोल की कीमत बढ़ा सकती  हैं। 16 मार्च 2022 से पेट्रोल की कीमत में ₹12 की बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े… SAMEER Recruitment: इंटरव्यू के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

बता दें कि,Dynamic fuel price method के तहत हर दिन सुबह को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को निर्धारित किया जाता है। भारत सरकार अगले हफ्ते से 4 महीनों में पहली बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर सकता है।  बता दें कि आखरी बार पहले पिछले वर्ष नवंबर में इंधन दाम बढ़ाए गए थे।

यह भी पढ़े… MP News: जल्द ही शुरू होगा अपराजिता कार्यक्रम, किशोरियों को दिया जाएगा सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण

जाने MP में आज क्या रही पेट्रोल की कीमत:

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹107 और ₹111 प्रति लीटर के बीच में रही। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और  जबलपुर में पेट्रोल की कीमत करीब ₹107 प्रति लीटर तक देखी गई। शिवपुरी, सीधी, गुना, नीमच और अगर मालवा में पेट्रोल की कीमत ₹108 तक दर्ज की गई। खंडवा, पन्ना, रीवा और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत ₹109 रही। तो वही अनुपुर में ₹110 प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल की बिक्री देखी गई। बता दें कि जब कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होती है, तभी भारत में भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews