इस BJP नेता का दावा -“8-10 दिन में 5 से 6 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में होंगे शामिल”

इस BJP नेता का दावा -“8-10 दिन में 5 से 6 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में होंगे शामिल”

दमोह/गणेश अग्रवाल

दमोह संसदीय क्षेत्र के बड़ा मलहरा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रद्मयुम्न सिंह लोधी (pradyumn singh lodhi) ने कांग्रेस (congress) छोड़कर के भाजपा (bjp) का दामन थाम लिया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको नागरिक आपूर्ति निगम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पहली बार कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रद्मयुम्न सिंह शनिवार को दमोह पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि अगले आठ दस दिन में पांच  से छह कांग्रेसी विधायक कांंग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार दमोह (damoh) पहुंचे प्रदुमन सिंह लोधी का जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, और कांग्रेस छोड़कर के भाजपा में आने की वजह भी बताई। प्रद्मयुम्न सिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेस में युवा नेताओं का कोई वजूद नहीं है। वहां पर बुजुर्ग ही पार्टी को चला रहे हैं। यही कारण था कि सवा साल की सरकार में भी उन जैसे विधायकों को कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी उनकी मातृ पार्टी है जिसमें वे फिर लौट के आ गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकिट मिलने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी जो तय करेगी उसको ही बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। वही दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने जनता का समर्थन उनके साथ होने की बात कही। प्रद्मयुम्न सिंह लोधी ने कहा कि जब भी कांग्रेसी उनको काले झंडे दिखाते हैं तब तक उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो जाता है. यही कारण है कि ना तो उनके विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को ही आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी ने काले झंडे दिखाए और वही दमोह में भी इसी तर्ज पर कोई भी कांग्रेसी काले झंडे दिखाने नहीं आया। उन्होंने भाजपा में आने वाले विधायकों के बारे में संकेत दिए तथा कहा कि अभी और भी भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक आगामी दिनों में आएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews