जन आशीर्वाद यात्रा में निमंत्रण न मिलने पर उमा भारती नाराज, कहा, “डर है सरकार बनने के बाद मुझे नहीं पूछा जाएगा”

uma bharti

MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) नजदीक है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है। भाजपा ने जनता तक पहुँचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirvad Yatra) की शुरुआत की है। यात्रा 7 विधानसभाओं का दौरा करते हुए जनता तक बीजेपी की बात पहुंचाने का काम करेगी। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें पार्टी पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि, “मुझे जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया”

उमा ने कहा- मेरा ध्यान रखना था, नहीं रखा गया।

उमा भारती ने कहा, “मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया, कोई बात नहीं ।” आगे उन्होनें कहा, “ज्योतिराध्य सिंधिया ने सरकार बनवाई, मैंने भी बनवाई, प्रचार किया। मेरा ध्यान रखना था, नहीं रखा गया। मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया। अब मुझे डर है कि सरकार बनने के बाद मझे पूछेंगे या नहीं।”

19 सीटों पर समर्थकों के लिए मांगे थे टिकट

बता दें कि उमा भारती अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शराब बंदी का मामला हो या धार्मिक स्थानों का अक्सर उन्हें शासन को घेरते हुए देखा गया है। हाल ही में उनके द्वारा वीडी शर्मा को भेजा गया पत्र वायरल हुआ था, जिसमें उन्होनें 19 सीटों पर अपने समर्थकों के टिकट मांगे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews