मोदी को लेकर उमा भारती ने दी अब यह सफाई

मोदी को लेकर उमा भारती ने दी अब यह सफाई

बीजेपी नेता उमा भारती ने एक बार फिर ट्वीट करके मंगलवार को दिए गए अपने ट्वीट पर सफाई दी है। उमा भारती ने लिखा है कि दिल्ली चुनाव परिणाम पर मेरे ट्वीट्स के ऊपर देश के एक प्रतिष्ठित अखबार ने उसे खबर के रूप में इस शीर्षक के साथ छापा कि मैंने नरेंद्र मोदी जी पर तंज कसा है। उमा ने आगे लिखा कि ऐसा लगता है कि खबर छापने से पहले मेरा ट्वीट पढ़ा ही नहीं गया। यह एक हकीकत है जो 2014 से लेकर अब तक पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट हो गई है कि श्री मोदी जी की बराबरी का नेता भारत में नहीं है। इसलिए कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव में हम भले ही हार जाएं किंतु लोकसभा चुनाव में मोदी जी की एकतरफा लहर चलती है और अभी 10- 20 साल चलती रहेगी। उमा भारती ने आगे यह भी लिखा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम मोदी जी की लोकप्रियता को कम नहीं दर्शाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूरे वोट आम आदमी पार्टी को डलवाए और इसका फैसला 7 तारीख की रात को किया गया। कांग्रेस की यह नीति बन गई है कि उसकी भूमिका दूसरों की जीत में खुशी मनाने की होगी यानी अब वह दूल्हे की भूमिका की जगह सहबोला की भूमिका में आ जाएंगे। कांग्रेस मुक्त भारत गांधी जी की इच्छा पूरी होगी।

दरअसल उमा भारती ने दिल्ली चुनाव को लेकर मंगलवार को किये ट्वीट में लिखा था दिल्ली विधानसभा चुनाव का संदेश, डेढ साल में विधानसभाओं के, लोकसभा के और फिर कुछ राज्यों के विधानसभा के चुनाव परिणाम साफ बता रहे हैं कि भारत में नरेंद्र मोदी के समक्ष कोई नेता नहीं। पूरे देश की जनता मोदी को तथा मोदी जी पूरे देश की जनता को आत्मसात कर चुके हैं। छत्रपति मोदी जिंदाबाद।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews