इंदौर सफाई पर विवादित बयान को लेकर घिरे अशनीर ग्रोवर, नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘जिनके दिमाग में कचरा है, उन्हें गंदगी ही दिखेगी’

Narottam Mishra News

Uproar over Ashneer Grover statement on Indore cleanliness : राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर नंबर वन रहने पर भारत पे के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर की विवादित टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कहा है कि जिनके दिमाग में कचरा होगा, उन्हें गंदगी ही दिखाई देगी। इंदौर ने लगातार 6 बार स्वच्छता में अव्वल आकर मील का पत्थर स्थापित किया है। इंदौर इस मामले में मील का पत्थर साबित हुआ है और इंदौरवासियों के सफाई कल्चर पर पूरे देश को गर्व है। उन्होने कहा कि इस मामले पर इंदौर मेयर ने मानहानि का केस करने की बात कही है और हम उनका पूरा सहयोग करेंगे।

क्या है मामला

बता दें कि अशनीर ग्रोवर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेआईटीओ) की इंदौर इकाई द्वारा आयोजित व्यापार अधिवेशन में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने यहां की सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे सभी शहरवासियों की भावनाएं आहत हो गई हैं। उन्होने कहा कि ‘मैं तीन चार बार से सुन रहा हूं कि इंदौर सफाई में नंबर वन है। लेकिन सड़कों से रैपर उठाना सफाई नहीं होती है। मुझे तो लगता है इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है।’ इस टिप्पणी के दौरान कार्यक्रम में कुछ लोगों ने उनको हूट भी किया। अशनीर ग्रोवर ने ये भी कहा कि उन्हें भोपाल शहर इंदौर के मुकाबले ज्यादा पसंद है।

नरोत्तम मिश्रा ने की बयान की निंदा की

इस मामले पर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रोवर के बयान की निंदा करते हुए कहै कि ये इस शहर की जनता और सफाईकर्मियों का अपमान है। इसी के साथ उन्होने कहा कि वो इस मामले पर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे और मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे। मेयर ने कार्यक्रम के आयोजकों को भी नसीहत दी कि ऐसे बड़बोले और बिना ज्ञान के टिप्पणी करने वालों को बुलाने से बचना चाहिए। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अशनीर ग्रोवर की आलोचना करते हुए कहा है कि वो मेयर द्वारा की जाने वाली हर कार्रवाई में सहयोग करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews