SDM का गाली गलौच करते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

SDM का गाली गलौच करते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

बैतूल।
अभी राजगढ और छतरपुर एसडीएम का मामला शांत हुआ ही नही था कि अब सोशल मीडिया एक और एसडीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसडीएम साहब रेत ट्रकों की जांच करते समय ड्राइवरों से गाली-गलौच करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने सफाई पेश की है। एसडीएम का कहना है कि लोग मुझ पर दबाव बना रहे थे इसलिए मैंने गाली दी।

दरअसल, शुक्रवार अलसुबह भैंसदेही एसडीएम आरएस बघेल ने गुदगांव चौपाटी पर पुलिस एवं राजस्व अमले के साथ रेत के ट्रकों की जांच पड़ताल की थी। जांच पड़ताल के दौरान अवैध रेत परिवहन की आशंका में एसडीएम ने 30 ट्रकों को जब्त कर भैंसदेही में खड़ा करवा दिया था। जबकी ट्रकों के ड्राइवरों एवं मालिकों ने रेत परिवहन की वैध अनुज्ञा होने के बाद भी वाहन जब्त करने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी, लेकिन एसडीएम नही माने और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होने लगी।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एसडीएम ने अपना आपा खो दिया और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने चिल्ला चिल्लाकर गंदी गालियां दे डाली। इस दौरान ड्राइवरों और मालिकों में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews