रेसलर बने एक्टर John Cena ने चीन से मांगी माफी, माइक पोंपियो ने कहा “आई डोंट सी यू”

john cena

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जॉन सीना (john cena) जो डब्लूडब्लूई (wwe) के दिग्गज खिलाड़ी और फास्ट ऐंड फ्यूरियस 9 (fast & furious 9) के एक्टर भी है के इंटरव्यू के दौरान ‘ताइवान’ (taiwan) को एक देश बोलने पर चीनी जनता आहत हो गई। जिसके बाद अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए जॉन सीना ने एक वीडियो बनाया जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अनेक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इन्हीं में से एक प्रतिक्रिया है अमेरिका (america) के दिग्गज नेता और व्यापारी माइक पोंपियो (mike pompeo) की। जिसमें उन्होंने जॉन सीना के वीडियो पर ट्वीट किया और व्यंग करते हुए जॉन सीना के ही अंदाज में जवाब दिया।

यह भी पढ़ें… Suspend: लापरवाही पड़ी महंगी, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

दरअसल, मई की शुरुआत में रेसलर बने एक्टर जॉन सीना कार संबंधित एक्शन फिल्मों के प्रमोशन के लिए ताइवान की ट्रिप पर थे। तभी एक फैन मीट के दौरान जॉन सीना ने ताइवान को ‘देश’ कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद मंगलवार को चीन के सोशल मीडिया पर हर जगह इसी बात की चर्चा थी और लोग इस तरह का बयान देने पर जॉन सीना की आलोचना भी कर रहे थे।

आलोचना होने के बाद अपनी गलती को मानते हुए और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हुए जॉन सीना ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ” फास्ट ऐंड फ्यूरियस9 के लिए मैंने बहुत से इंटरव्यू किए जिनमें से एक में मैंने गलती कर दी।” जॉन सीना ने दोबारा अपने वीडियो में उस विवादित शब्द का प्रयोग नहीं किया। इसके बाद जॉन सीना ने कहा, ” मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं चीन और वहां के लोगों को प्यार करता हूँ और उनकी इज्जत करता हूं। मैं अपनी गलती के लिए क्षमा चाहता हूँ।”

यह भी पढ़ें… सपा सांसद आजम खां की हालत नाजुक, संक्रमण के बाद क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में

जॉन सीना का ये माफीनामा वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो पर मिले-जुले कमेंट आ रहे हैं। इन्हीं में से एक रीट्वीट है अमेरिका के दिग्गज नेता और व्यापारी माइक पोंपियो का। उनके रीट्वीट से साफ है कि वे जॉन सीना के चीन से माफी मांगने पर खुश नहीं है। पोम्पियो ने ट्वीट किया, ” हां जॉन तुम सही थे। और चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी से माफी मांगने की बात पर… आई डोंट सी यू! हमें ताइवान के लिए और ताइवान की आजादी के लिर खड़े होना चाहिए।”

जॉन सीना के इस माफीनामा वीडियो को अब तक 2.4 मिलियन से ज़्यादा बार चलाया जा चुका है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews