
Rice Flour Face Pack: चावल का इस्तेमाल न सिर्फ खानपान में किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। चावल का आटा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है इसका प्रयोग त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के लिए किया जाता है। अगर चावल के आटे के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाया जाए, तो इसके दोगुना फायदे मिलते हैं। हर टाइप की स्किन जैसे नॉर्मल, कांबिनेशन, ड्राई, ऑयली सभी स्किन टाइप के लिए चावल का आटा फायदेमंद है लेकिन हर स्किन टाइप के लिए इसका उपयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं चावल के आटे में किन चीजों को मिलाकर लगाने से इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
चावल के आटे में क्या चीज मिलाएं
कांबिनेशन स्किन के लिए क्या मिलाएं
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए और चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए चावल के आटे में टमाटर का रस और बेसन मिलाएं। तीनों ही चीजों को बराबर मात्रा में लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट की एक परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद आप देखेंगे कि चेहरे की गंदगी साफ हो चुकी है।
ऑयली स्किन के लिए क्या मिलाएं
ऑयली स्किन के लिए चावल के आटे में बेसन, नींबू और एलोवेरा जेल मिलाया जा सकता है। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे और गर्दन पर इसकी एक परत लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें, फिर समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
ड्राई स्किन के लिए क्या मिलाएं
ड्राई स्किन वाले लोगों को चावल के आटे में बेसन, शहद और दही मिलाकर लगाना चाहिए। इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर चेहरे पर इसकी एक परत लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

