क्या आप भी एसिडिटी और गैस की समस्या से हैं परेशान? ये आदतें हैं इसके पीछे की वजह!

क्या आप भी एसिडिटी और गैस की समस्या से परेशान हैं और कई इलाज के बाद भी आपकी परेशानी खत्म नहीं हो रही है? दरअसल, कई बार हमारी आदतें इसके पीछे की वजह होती हैं। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए इन आदतों को छोड़ना जरूरी होता है।
क्या आप भी एसिडिटी और गैस की समस्या से हैं परेशान? ये आदतें हैं इसके पीछे की वजह!

कई गलत आदतों के चलते हमें पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी बार-बार परेशान कर सकती है, लेकिन एक हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल एसिडिटी से निजात दिला सकती है। अगर आपका पाचन तंत्र हेल्दी है, तो आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी, बल्कि आप हमेशा तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऐसे में सही आदतों को अपनाकर और लाइफस्टाइल में बदलाव करके पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाया जा सकता है।

हमें यह समझना जरूरी है कि हमें एसिडिटी होती क्यों है। दरअसल, अनहेल्दी खाना और पाचन से जुड़ी समस्याएं इसका मुख्य कारण होती हैं। इस बड़ी समस्या के पीछे हमारी कुछ गलत आदतें होती हैं, हालांकि अगर इन्हें समय रहते सुधार लिया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

क्या है गैस बनने का कारण?

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि हमारे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या क्यों होती है। इसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना होता है। यह पेट में एसिडिटी की मात्रा को बढ़ाता है क्योंकि ऑयली और मसालेदार खाना पचाने में कठिन होता है और गैस की समस्या पैदा करता है। इसके अलावा, कई बार हम खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने लगते हैं यानी लेट जाते हैं। ऐसे में पेट में मौजूद एसिड ऊपर चढ़ जाता है, जिससे जलन और असहजता होती है। इसके अलावा, कई बार हम ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी भी पी लेते हैं। चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन भी गैस की दिक्कत बढ़ा सकता है क्योंकि इनमें कैफीन मौजूद रहता है, जो एसिड को बढ़ाने का काम करता है।

कैसे पा सकते है निजात?

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले हमें ध्यान रखना होगा कि हम ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं। उबला हुआ और कम तेल वाला खाना पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, हमें रात का खाना खाने के बाद दो-तीन घंटे तक नहीं सोना चाहिए। हमें जल्दी खाना खाना चाहिए और खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक सीधा बैठना चाहिए। यह ध्यान रखें कि चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन न करें, बल्कि इसके बदले ग्रीन टी या हर्बल टी का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, रोजाना हमें दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए और अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में फाइबर युक्त फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। भोजन हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर करना चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews