कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद इस नए वायरस ने बढ़ाई चीन की चिंता, तेजी से फैल रही बीमारी, जानें लक्षण

कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद इस नए वायरस ने बढ़ाई चीन की चिंता, तेजी से फैल रही बीमारी, जानें लक्षण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया में अभी कोरोना और मंकीपॉक्स का खतरा कम नहीं हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ चीन में एक नए वायरस (Virus) ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया है। हाल ही में चीन में मंकीपॉक्स का पहला मामला भी देखा गया है। वहीं कोरोना की रफ्तार में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच जूनोटिक लांग्या वायरस (Zoonotic Langya Virus) के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। यह वायरस भी कोरोना और मंकीपॉक्स की तरह ही फैलता है।

यह भी पढ़े… ताइवान में भूकंप ने मचाई तबाही, पहाड़ टूटा, ट्रेनें हिली, सुनामी का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

चीन के शेडोंग और हेनान में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। ताइवान सेंटर फॉर डीसीज कंट्रोल के रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 35 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीमारी लोगों के भी जानलेवा भी बन सकती है। बता दें फिलहाल लांग्या वायरस का टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

यह वायरस स्तनधारी जैसे की हेजहॉग और मोलस के माध्यम से फैलते हैं। यह निपाह वायरस की फैमिली से आते हैं, जो चमगदड़ों में पाया जाता है। यह वायरस भी सांस की बूंदों से फैल सकता है। काबू करने करने पर यह भी कोरोना की तरह महामारी का रूप ले सकता है। जनवरी 2019 में पहली बार चीन के शैनडॉन्ग प्रांत में इस वायरस को पाया गया है। कुछ दिनों के अंदर ही 14 नए मामले भी सामने आए थे। ताइवान इस वायरस की पहचान और संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग मेथड भी शुरू कर सकता है।

यह भी पढ़े…अक्टूबर में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, 3 राशियों को मिलेगा लाभ, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

बात वायरस के लक्षण की करें तो इस वायरस से संक्रमित मरीजों में बुखार आम लक्षण होता है। वहीं 54 फीसदी मरीजों में कमजोरी भी देखी गई है। कुछ मरीजों में खांसी के लक्षण भी नजर आए हैं। भूख ना लगना, मांसपेशियों में दर्द और मतली का अनुभव होना इस वायरस के लक्षणों में शामिल हैं।

Disclaimer: यह खबर सूत्रों पर आधारित है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews