कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी हल्दी, इस प्रकार करें असली-नकली की पहचान

Turmeric Powder Still Life

Scoop in bowl of turmeric powder with turmeric roots and copy space.

Haldi Identifying Tips : भारत में हर घर के किचन में हल्दी जरूर ही पाया जाता है। बता दें कि एक महत्वपूर्ण मसला है जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण, एंटीऑक्सिडेंट्स, और वायरल इन्फेक्शन्स से बचाव। हल्दी में कुर्कुमिन नामक एक प्रमुख तत्व पाया जाता है जो शरीर के लिए इतना लाभदायक माना जाता है कि लोग हर सब्जी को बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। हल्दी में पाये जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसलिए लोग दूध के साथ हल्दी का सेवन करते हैं। आजकल बाजार में हर चीज मिलावटी आ रही है, हल्दी भी इन्हीं में से एक है लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको मिलावटी हल्दी की पहचान करने के उपाय बताएंगे, जिससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि हल्दी नकली है या असली लिए जाने विस्तार से…

Turmeric Side Effects , haldi

पहला तरीका

मिलावटी हल्दी पहचान का एक बेहतरीन तरीका यह है कि सबसे पहले आप एक क्लास में नॉर्मल पानी लें। इसके बाद उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें और इसे अच्छे से पानी में घुलने दें। घुलने के बाद यदि आपको हल्दी के कण गिलास में जमे हुए दिखाई दें इसका यह मतलब है कि यह हल्दी मिलावटी है क्योंकि असली हल्दी घुल कर जमेगी नहीं। अगर ऐसा है तो उसका सेवन ना करें, अन्यथा आपके शरीर को इससे काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

दूसरा तरीका

मिलावटी हल्दी की दूसरी पहचान यह है कि यह पानी में घुलने के बाद और गाढ़ा हो जाता है। साथ ही और अधिक पीले रंग का हो जाता है जबकि असली हल्दी को पानी में मिलाने के बाद इसका रंग हल्का पीला हो जाता है।

तीसरा तरीका

मिलावटी हल्दी पहचान का तीसरा तरीका यह है कि आप अपनी हथेली पर एक चुटकी हल्दी पाउडर रखें। इसके बाद उसे अंगूठे से मसल दें। यदि यह आपके हाथ पर निशान छोड़ती है यानी कि यह मिलावटी है और अगर ऐसा नहीं होता है तो आप निश्चिंत होकर हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews