
लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | हर माता-पिता अपने बच्चे की स्वास्थ्य के लिए जी-जान एक कर देते हैं। बच्चे (बच्चा) के जन्म लेने से लेकर उनके बड़े होने तक माता पिता उन्हें लाड प्यार से बड़ा करते हैं। बच्चों को खाने, कपड़ा, पढ़ाई से लेकर उनकी हर ख्वाहिश को पूरी करते हैं। ऐसे में कई बार नहीं मालूम होने के कारण अंजाने में वो अपने बच्चों को गलत डाइट दे देते हैं। जब वह खाना पीना सीखते हैं तो उनको हल्की डाइट दी जाती है ताकि उनका समय से पेट भरता रहे और वह स्वस्थ रहें। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि बच्चे (बच्चा) के लिए कॉफी का सेवन करना काफी नुकसानदायक होता है।
यह भी पढ़ें – Gandhi Jayanti 2022 : गांधी जयंती पर बापू के अनमोल वचनों से दें शुभकामनाएं, यहां देखें लिस्ट
दरअसल, कॉफी बच्चे के हेल्दी डाइट के लिए नुकसानदेह मानी जाती है। बता दें कि कॉफी कैफ़ीन नामक तत्व से तैयार की जाती है और यदि कोई इसका सेवन नियमित तौर पर या फिर अधिक मात्रा में किया जाए तो इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं जैसे – उसे असमय नींद आती है, पेट में गड़बड़ी, सिर दर्द, दिल की धड़कन बढ़ने जैसी कई सारी समस्याएं हो जाती है, जिससे बच्चों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें – ग्वालियर की सड़कों पर तेज रफ़्तार भगा रहे थे कार, पुलिस ने पीछा किया तो निकले भोपाल के बदमाश, गिरफ्तार
डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, जब तक बच्चे 16 साल के नहीं हो जाते तब तक उन्हें ऐसी नुकसान दायक चीजों से दूर रखना चाहिए क्योंकि बच्चों में कॉफी का असर ज्यादा जल्दी देखने को मिलता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बच्चे मैगी, कॉफी, सैंडविच, कोल्ड ड्रींक, कुरकुरे, चिप्स आदि खाना ज्यादा पसंद करते हैं साथ ही, इन सब चीजों को खाने के लिए ज्यादा जिद करते हैं। ऐसे में आपको इन सब चीजों के बदले उन्हें हेल्दी डाइट देना चाहिए और कॉफी को बिल्कुल ही नजरअंदाज कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Indore : कार शोरूम के मैनेजर ने कंपनी के साथ की बड़ी धोखाधड़ी, शेयर मार्केट में लगाए पैसे
हर को लंबी आयु तक जीने की चाहत होती है। जिसके लिए वो तरह-तरह के आहार का सेवन करते हैं। दुआ करते हैं कि भगवान उन्हें लंबी आयु दें। लेकिन, अब इस बात को वैज्ञानिक शोध से साबित किया जा चुका है कि आप साधार भोजन खाकर भी स्वास्थ्य और अच्छा जीवन बीता सकते हैं।
यह भी पढ़ें – भिंड-महोबा रेल लाइन सर्वे मंजूर होने पर बीजेपी नेता रमेश दुबे ने जताया आभार, कहा ‘अब होगा विकास और विस्तार’
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

