Beetroot Lipbalm: चुकंदर के लिप बाम से सर्दियों में भी नम और गुलाबी रहेंगे होंठ, इतनी आसान स्टेप्स से घर पर ही बनेगा बाम

Beetroot Lipbalm: चुकंदर के लिप बाम से सर्दियों में भी नम और गुलाबी रहेंगे होंठ, इतनी आसान स्टेप्स से घर पर ही बनेगा बाम

Beetroot Lipbalm : सर्दियों में लोग स्किन की समस्याओं का सामना करते हैं। होंठ फटने की समस्या उन्हीं समस्याओं में से एक है। होंठों का फटना शरीर में नमी की कमी के कारण होता है। नमी की कमी होने से होंठ सूख जाते है, जिससे निजात पाने के लिए लोग लिप बाम का सहारा लेते हैं लेकिन बाजार में मौजूद लिप बाम कई बार होठों को और ज्यादा डैमेज कर देता है। इसलिए कई लोग इन्हें बाजार से खरीदना पसंद नहीं करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप लिप बाम को अपने घर पर ही बना सकते है। जी हां इसे बनाना बहुत आसान है। लिप बाम बनाने के लिए आपको बस चुकंदर लगेगा, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते है कि चुंकदर से लिप बाम कैसे बनता है…

ऐसे बनाएं लिप बाम

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छिल लें और फिर काट लें.
  • काटने के बाद इसका जूस निकाल लें. जूस आसानी से कपड़े या छलनी की मदद से निकल जाएगा.
  • जूस को उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
  • ठंडा होने के बाद जूस में ऐलोवेरा जेल और कोकोनट ऑयल मिक्स कर लें.
  • इस नेचुरल लिप बाम का इस्तेमाल आप एक महीने तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस नेचुरल लिप बाम को रोज रात में अपने होंठों पर लगाकर सोएं। आप 4 से 5 दिन में देंखेगे कि आपके लिप्स सॉफ्ट हो गए है और उनमें से क्रैक भी हट गया है। धीरे-धीरे इसके इस्तेमाल से आपके लिप्स पूरी तरह से हील हो जाऐंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews