
Mental Health Tips : इन दिनों लोग अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में इतनी ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें खुद के शरीर पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता। अक्सर वह पारिवारिक जिम्मेदारी और ऑफिस के काम को पूरा करते-करते इतने ज्यादा फैट हो जाते हैं कि वह मेंटल हेल्थ की समस्याएं जैसे स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन आदि का शिकार होते चले जा रहे हैं, जिससे बचना बेहद ज्यादा जरूरी है। हालांकि, इन दिनों डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याएं बेहद आम बात है, लेकिन इस पर ध्यान न देने से यह आपको बुरी तरह अपनी जकड़ में ले सकता है। इसलिए आपको अपनी डेली रूटीन कुछ हैबिट्स को अपनाने की जरूरत है, जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने लाइफ को स्ट्रेस फ्री होकर जी सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये टिप्स
- मेंटल हेल्थ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इंसान को रोज सुबह उठकर मेडिटेशन, व्यायाम और एक्सरसाइज आदि करना चाहिए। इससे उन्हें शारीरिक रूप से फायदा मिलेगा। साथ ही मानसिक तौर पर भी शांति मिलेगी। इसके साथ ही वह दिन भर एनर्जेटिक बने रहेंगे, जिससे शरीर में लचीलापन रहेगा और आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे।
- कुछ स्टडीज में यह पाया गया है कि इंसान के शरीर में पानी की कमी भी मानसिक रूप से आपको प्रभावित करती है। दरअसल, अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। जिस कारण आप दिन भर में कम से कम 7 से 8 क्लास पानी पिएं। इससे आप हमेशा एनर्जेटिक बने रहेंगे और बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेगी।
- मेंटल हेल्थ को तंदुरुस्त रखने के लिए डेली रूटीन में आपको भरपूर नींद को शामिल करना है। दरअसल, आजकल लोग फोन चलाने में इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि उन्हें यह ध्यान नहीं रहता कि वह अपनी नींद खराब करके फोन चलाते रहते हैं। इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें। इससे आप मेंटली हेल्दी हो पाएंगे।
- मेंटली हेल्दी रहने के लिए इंसान को अपनी जीवन शैली बदलने की जरूरत है। दरअसल, गलत खान-पान की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बीमार होते चले जा रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी होगी, ताकि आप मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाएं।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

