कटहल के साथ इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

कटहल के साथ इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Bad Food Combination : कटहल की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। लोग इसे कच्चा और पक्का दोनों तरीके से खाते हैं। बता दें कि जब यह कच्चा रहता है तो इसकी सब्जी बनाई जाती है तो वहीं जब यह पक जाता है तो इसे खोवा के रूप में खाया जाता है। जिसमें पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन पाया जाता है जो कि हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कटहल खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें नहीं खाना चाहिए अन्यथा यह शरीर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसमें ऑफ स्लिप नाम अग्रसेन की यौगिक fire जाता है तो चला हम आपको बताते हैं कि कत्लखाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से…

पपीता

कटहल में ऑक्सलेट नामक यह रासायनिक यौगिक होता है जो कैल्शियम के साथ पपीते में मौजूद कैल्शियम के रिएक्शन करके कैल्शियम ऑक्सलेट बनाता है।यह अवशोषण क्षमता को कम करता है जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कटहल खाने के बाद कुछ समय तक पपीता खाने से बचना चाहिए ताकि यह रिएक्शन न हो पाए और कैल्शियम की अवशोषण कम न हो।

पान

कटहल में मौजूद ऑक्सलेट पान के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं, जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कटहल खाने के बाद कुछ समय तक पान चबाने से बचना चाहिए ताकि ऑक्सलेट का पाचन पूरा हो जाए। आप 2 से 3 घंटे बाद पान खा सकते हैं क्योंकि तब तक ऑक्सलेट का पाचन हो जाएगा।

दूध

कटहल में मौजूद ऑक्सलेट दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं, जिससे विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके फलस्वरूप, कटहल खाने के बाद दूध पीने से त्वचा पर सफेद दाग या अन्य त्वचा संबंधित रोग हो सकता है। इसलिए आप ऐसा करने से बचे वरना इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है।

भिंडी

भिंडी और कटहल दोनों ही अलग-अलग तरह की सब्जियां हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन इनमें मौजूद कुछ यौगिक ऐसे हैं जो स्किन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। बता दें कि भिंडी में मौजूद कुछ यौगिक कटहल में पाए जाने वाले ऑक्सलेट्स के साथ रिएक्शन कर सकते हैं, जिससे त्वचा में जलन, खुजली और दाने जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews