क्या आपको भी बात-बात पर आता है गुस्सा, अपनाएं ये 6 Mental Health Tips

Mental Health Tips

Mental Health Tips : आजकल लोग अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को आसानी से मैनेज नहीं कर पाए, क्योंकि परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ काम का बोझ दिमाग पर गहरा असर डालता है। जिस कारण वह चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाते हैं। केवल इतना ही नहीं, उन्हें बात-बात पर गुस्सा भी आने लगता है। ऐसे में कई बार वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का भी शिकार होने लगते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये टिप्स

  • दरअसल, गुस्सा मनुष्य का एक भाव है जोकि स्वाभाविक होता है। शुरुआती दौर में गुस्से पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह आगे चलकर आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। गुस्सा इंसान को बर्बाद कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि अपने गुस्से पर काबू पा सके।
  • वर्कलोड के कारण अगर आपको भी हर बात में गुस्सा आता है, तो आपको लोगों से थोड़ा गैप रखना चाहिए। इससे आप अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं। जब भी आपको किसी दूसरे व्यक्ति पर गुस्सा आए, तो कोशिश करें। उनसे बहस या वाद विवाद करने की बजाय आप किसी शांत माहौल में जाकर बैठ जाएं और अपने दिमाग को ठंडा होने दें। इस तरह आप अपने गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • कई बार ऐसा देखा जाता है कि इंसान गुस्से में दूसरे व्यक्ति से नाराज होकर दुश्मनी मोल लेता है और उससे बदला लेने की ठान लेता है। यह उनके जीवन को बर्बाद कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि ऐसी स्थिति में खुद को कहीं व्यस्त रखें। आप गुस्से पर काबू पाने के लिए म्यूजिक या फिर डांस का सहारा ले सकते हैं। इससे आपका माइंड डाइवर्ट होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, गुस्से को कंट्रोल करने का सबसे अच्छे तरीका यह होता है कि आपको जिस भी बात पर गुस्सा आता है। आप उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको नुकसान भी नहीं होगा और आप बहुत आसानी से इस सिचुएशन से बाहर निकाल सकते हैं।
  • अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आता है, तो आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। कई बार कुछ सिचुएशन ऐसी क्रिएट हो जाते हैं, जब आपको सोचने और समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। आपको ऐसे में गुस्सा आने लगता है, तो कोशिश करें खुद को शांत रखते हुए फैसला लें। गुस्से में लिया गया फैसला हमेशा गलत ही होता है, इसलिए कोशिश करें कि पीसफुल माइंड से कोई भी निर्णय लें।
  • अगर आपको भी बार-बार गुस्सा आता है। इसका अर्थ है कि आप डिप्रेशन में है, क्योंकि यह एक ऐसी स्थिति होती है जब इंसान अपने सोने और समझने की क्षमता को देता है। ऐसे में वह चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाता है, जिस कारण उन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। इसलिए जितना हो सके उससे बचने का प्रयास करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews