क्या आपके भी कम उम्र में ही होने लगे हैं बाल सफेद, हो सकती है इस विटामिन की कमी, जानें कैसे करें बचाव

grey hair

Grey Hair Reason: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड का सेवन करना भी बाल सफेद होने का कारण है। इसके साथ ही बाल सफेद होना एक जेनेटिक समस्या भी हो सकती है। बालों का सफेद होना एक आम प्रक्रिया है जो बढ़ती उम्र के साथ होती है।

हालांकि कुछ लोगों को कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहले बाल सफेद होने की समस्या 40 से 50 साल की उम्र में देखने को मिलती है। लेकिन आजकल यह समस्या 10 साल के बच्चे में भी देखने को मिलती है। इस समस्या का मुख्य कारण एक प्रकार के विटामिन की कमी हो सकता है। इसी के चलते हम जानेंगे कि किस विटामिन की कमी के कारण बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं, तो चलिए जानते हैं।

किस विटामिन की कमी की वजह से होते हैं बाल सफेद

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है तो बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है। विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाती है ऑक्सीजन बालों के रोग को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है या विटामिन बी12 शरीर को नहीं मिल पाता है तो उसे मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है।

विटामिन बी12 की कमी को कैसे पूरा करें

1. विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें। जिनमें विटामिन बी12 पाया जाता है, जैसे मांस, मछली, दूध, दही आदि का सेवन करें।

2. भूलकर भी धूम्रपान न करें। धूम्रपान करने से बी12 की कमी होने लगती है। यही कारण है कि आजकल जल्द ही बाल सफेद होने लगे हैं।

3. जितना हो सके स्ट्रेस फ्री रहें। ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी बाल जल्द ही सफेद होने लगते हैं। तनाव लेने से विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews