सर्दियों के मौसम में उठाएं ये गरमा-गरम सूप का मजा, सेहत रहेगी तंदरुस्त, जानिए रेसिपी

सर्दियों के मौसम में उठाएं ये गरमा-गरम सूप का मजा, सेहत रहेगी तंदरुस्त, जानिए रेसिपी

Winter Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में बाल और त्वचा के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखने की बहुत जरूरत होती है। सर्दियों का मौसम आते ही खांसी, सर्दी, जुखाम जैसी कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में डाइट बदलने की आवश्यकता होती है। सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोगों को सूप पीना बहुत पसंद होता है, ठंडे – ठंडे मौसम में गरमा-गरम सूप पीने का मजा ही कुछ और होता है। सर्दियों के मौसम का आनंद उठाने के लिए आप सब्जियों से कई टेस्टी सूप बना सकते हैं। सब्जियों से बने सूप में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा सूप पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसकी चलते आज हम आपको कुछ टेस्टी सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।

ब्रोकली और पलक सूप

ब्रोकली और पालक का सेवन सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है। यह सर्दियों में खाए जाने वाली बहुत फायदेमंद सब्जियां हैं। ब्रोकली और पालक का सूप बनाने के लिए ब्रोकली और पालक के साथ प्याज – लहसुन भी काट कर रख लें। एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें। कटी हुई सब्जियों को तेल में अच्छी तरह घूनें। इसके बाद काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। फिर पानी डालें और नींबू का रस मिलाएं। ब्रोकली और पालक का यह टेस्टी सूप बनाकर तैयार हो चुका है अब आप सर्दियों के मौसम में इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

वेजिटेबल सूप

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सूप बनाने के लिए एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, गाजर और अपनी पसंद की दो-तीन सब्जियां बारीक काटकर अच्छी तरह भूनें। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी अपनी मनपसंद दाल भी मिला सकते हैं। अब इसमें पानी डालें और उबाल आने तक अच्छी तरह से पकाएं। जब सब्जियां और दाल अच्छी तरह से नरम हो जाए तो गैस बंद करें, वेजिटेबल सूप बनकर तैयार हो चुका है। इस ठंडे-ठंडे मौसम में वेजिटेबल सूप का आनंद उठाएं।

दाल का सूप

दाल का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दाल का सूप बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें इसमें दो चम्मच चना दाल डालें इसके बाद कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालें फिर स्वाद अनुसार नमक डालें। इन सबको अच्छी तरह से पकने दें। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें। दाल के सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से नींबू का रस मिला सकते हैं। अब दाल का सूप बनाकर तैयार हो चुका है आप सर्दियों के मौसम में गरमा गरम इस दाल की सूप का आनंद उठा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews