Eye Flu in Kids: बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, ऐसे रखें उनका ध्यान

Eye Flu in Kids

Eye child allergy and conjunctivitis infection red allergic, medicine.

Eye Flu in Kids : इन दिनों देशभर में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। जिसकी चेपट में बच्चे भी आ रहे हैं। बता दें कि आई इंफेक्शन के मामले गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बता दें कि छोटे बच्चों में इम्यूनिटी पावर कम होती है। इसलिए यह इंफेक्शन माता-पिता के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपको इससे बचने के उपाए बताते हैं…

Eye Flu

ऐसे करें बचाव

बता दें कि कंजंक्टिवाइटिस एक आँख की सतह का संक्रमण होता है। जिससे आंखे लाल हो जाती है। साथ ही, सूजन की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा, जलन और खिचाव की समस्या भी हो सकती है। वहीं, छोटे बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए इस दौरान उन्हें संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है।

  • बच्चों को बार-बार हाथ धुलाए। खासकर खाने से पहले, खाना खाने के बाद और बाथरूम जाने के बाद। इसके अलावा, कहीं बाहर से आने के बाद तो अवश्य ही हाथ धुलवाएं।
  • बच्चों को आंखों को छूने से बचनाएं। हमेशा आंखों को साफ करने की आवश्यकता होती है तो सबसे पहले हाथ धोएं।
  • बच्चे द्वारा आंखों को साफ करने के बाद टिश्यू को इधर-उधर नहीं फेंके बल्कि डस्टबिन में डालें।
  • अगर आप या आपके बच्चे किसी कोंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति से मिले तो अपने बच्चे को उनसे दूर रखें।
  • आंखों की नियमित जांच और नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
  • अगर आपके बच्चे में कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत आंख के विशेषज्ञ से संपर्क करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews