सर्दियों में बेबी की त्वचा के लिए अपनाएं ये Skin Care Tips, ड्राईनेस से मिलेगा छुटकारा

Easy Ways To Get Rid Of Evil Eye

Skin Care Tips For Baby : इन दिनों मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में नन्हे शिशुओं का भरण-पोषण बड़ी सावधानी से करनी पड़ती है और उनकी अच्छी देखभाल भी करनी पड़ती है। खासकर सर्दी के मौसम में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है। उनकी त्वचा काफी सेंसिटिव होती है इसलिए उन्हें इंफेक्शन का खतरा रहता है। तो आज के आर्टिकल में हम आपको इससे बचने की उपाय बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से उनकी त्वचा एकदम मुलायम और सॉफ्ट रहेगी और इससे बच्चे सभी प्रकार की बीमारी और इन्फेक्शन से बचे रहेंगे।

मालिश

सबसे पहले तो करीब 3 से 4 साल तक के छोटे बच्चों को रोजाना तेल की मालिश करनी चाहिए, जिससे उनकी रूखी त्वचा को भरपूर पोषण मिलता रहे। आप बच्चों को दिन में चार से पांच दफा नारियल, बादाम या फिर सरसों का तेल लगा सकते हैं। इससे बच्चों की हड्डियों को उचित कैल्शियम और मजबूती मिलती रहे और इससे बच्चे की त्वचा भी मुलायम रहेगी।

साफ कपड़े

ठंड के दिनों में बच्चे काफी जल्दी अपने कपड़े को गंदा कर देते हैं इसके लिए आपको स्टॉक में बच्चों के काफी सारे कपड़े रखनी चाहिए ताकि आप बच्चों को रेसेज या फिर रूखी त्वचा का डर ना रहे। साफ कपड़ा हाइजीन को मेंटेन करता है इसलिए सर्दी के दिनों में बच्चों को साफ कपड़ा ही पहनाना चाहिए।

समय पर काटें नाखून

बच्चों के नाखून काफी जल्दी बढ़ते हैं। उनमें गंदगी भी रहती है और छोटे बच्चे अपने हाथ और पैर को मुंह में ले जाते हैं। नाखून में मौजूद गंदगी बैक्टीरिया के रूप में बच्चे के पेट में जाती है, जिससे उनको काफी नुकसान होता है केवल इतना ही नहीं बच्चे अपने नाखून से खेलते-खेलते कई बार अपने मुंह पर मार भी लेते हैं, जिससे उनके चेहरे पर दाग बन जाता है इसलिए समय-समय पर ध्यान देते हुए उनके नाखून को सोते वक्त सावधानी से काट दें ताकि बच्चे को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो।

पाउडर के इस्तेमाले से बचें

सर्दियों में बच्चों को नहलाने के लिए अच्छे केमिकल फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और उन्हें माइल्ड शैंपू और साबुन से ही नहीं लाए। हां, आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना है कि बच्चे को नहलाने के बाद उनके शरीर पर ज्यादा पाउडर ना लगाएं। इससे उनकी त्वचा रूखी पड़ सकती है इसलिए पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग-अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews