गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है अमरूद, जानें यहां

गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है अमरूद, जानें यहां

Guava Benefits In Pregnancy : प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का महत्वपूर्ण और खास दौर होता है। इस समय उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर आहार लेना चाहिए। नियमित तौर पर पैदल चलना चाहिए, जिससे आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य रहें। इसके अलावा, पर्याप्त आराम और नींद लें। डॉक्टर की सलाह और नियमित चेकअप में रहें। वहीं, आप अपनी डाइट में अमरूद को भी शामिल कर सकती हैं। इससे आपको अनेक फायदे मिलेगें। आइए जानते हैं विस्तार से…

डायबिटीज

आमतौर पर महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या देखने को मिलती है लेकिन अमरूद के सेवन से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम

प्रेगनेंसी के दौरान मजबूत इम्यूनिटी शरीर को संक्रमणों से बचाने में मददगार होता है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ई और बी-कम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करती है।

हाइड्रेटेड रहना

प्रेगनेंसी के दौरान हाइड्रेटेड रहना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके लिए अमरूद बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि इसमें अच्छी मात्रा में पानी, विटामिन सी और फाइबर होती है, जिससे हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप नारियल पानी, तरबूज, ककड़ी, टमाटर, गाजर और सलाद जैसे ताजगी वाले फल और सब्जियाँ भी खा सकती हैं।

आयरन

अमरूद में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए इसे प्रेगनेंसी के दौरान खाना चाहिए ताकि शिशु के सही विकास के लिए आवश्यक रक्त बन सके। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी सही रखता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या से बचा जा सके।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित चिक्तिसक से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews