Hair Care Tips: इस दिवाली अपने बालों को बनाएं हेल्दी और स्मूथ

Hair Care Tips

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आजकल की छोटी उम्र से ही लड़कियों को हेयर फॉल (Hair Care Tips) की समस्या हो जाती है। इसके डेमेज होने की खास वजह जंग फूड और अच्छे केयर की कमी है। जिससे वो अक्सर बालों से दुखी हो जाती हैं। इसलिए अपनी भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ समय निकालकर अपने बालों को दिजिए। जिससे वो मजबूत हो सके। इसके लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है और ना ही अधिक समय देने की आवश्यकता है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें अप्लॉई कर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बना सकती हैं। साथ ही, सुंदर एवं आर्कषित भी बना सकती हैं, तो अपनाएं ये आसान से तरीके और बालों को करें घना।

चलिए बताते हैं कि बालों के गिरने की मुख्य वजह डेंडरफ माना जाता है, जो बालों को जड़ों से कमजोर कर देता है। जिससे बेहद कम उम्र में ही बालों झड़ना शुरू हो जाता है। पानी की कमी, पेट साफ ना होना भी इसका मुख्य हिस्सा है। तो बस आपको अपने गिरते बालों में इन तेलों का इस्तेमाल करना है, ताकि हेयर को मजबूती मिल सके।

यह भी पढ़ें – Ayodhya Deepotsav 2022: 17 लाख दीपों से सजेगी राम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम होगा दर्ज 

हेयर स्पा करें

इस दिवाली आप अपने दिवाली नरिशिंग ट्रीटमेंट करा लें। बालों को अच्छे कंपनी के सीरम और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे प्रदूषण का बालों पर असर न हो साथ ही हेयर स्पा करें।

बादाम के तेल से करें मसाज

बालों को सबसे ज्यादा फायदा बादाम के तेल से होता है। इससे आपके बेजान बालों को फायदा मिलता है। बता दें कि इस तेल में विटामिन-E, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड रहते हैं। जोकि आपके बालों को मजबूती देने के लिए बेहद जरुरी होता है।

तिल का तेल

तिल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे बालों को बहुत फायदा मिलता है। इससे हेयर का गिरना बेहद कम हो जाता है और यह बालों को घना करने में भी फायदेमंद होता है।

भृंगराज तेल

भृंगराज तेल आयुर्वेदिक होता है जो कि जड़ी-बूटियों में से एक है। इससे बालों को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाता है। साथ ही, बाल घने होने के साथ-साथ काले भी रहते हैं।

नारियल तेल

नारियल का तेल बालों कोकोमल बनाता है। भारत की अधिकांश महिलाएं व लड़की इसे लगाती है। बता दें कि नारियल ऑयल को बाल धोने से एक दिन पहले हल्की माशिल करें। इससे तेल के कण जड़ों में जाकर इसे मजबूती प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल का फर्क भी आपको बहुच कम अवधि में दिखने लगता है। इस तेल से बाल, लंबे, घने और काले होते हैं।

यह भी पढ़ें – MP के 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को धनतेरस पर PM मोदी ने कराया “गृह प्रवेशम”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews