क्या होता है क्लस्टर हेडेक? जानें इसके लक्षण और कारण

Health: क्या आपको भी क्लस्टर हेडेक की समस्या होती है? अगर हां, तो जानिए इसके मुख्य लक्षण और कारण। इस जानकारी से आप समझ सकेंगे कि क्लस्टर हेडेक की पहचान कैसे करें।
cluster headache

Health: सिर दर्द एक बेहद आम समस्या है। जो बच्चे, बूढ़े सब में दिखाई देती है। लेकिन क्लस्टर हेडेक एक ऐसे किस्म का सिर दर्द है, जिसके बारे में कई लोग अनजान रहते हैं। अक्सर जब भी लोगों को सिर दर्द होता है तो लोग उसे साधारण समझते हैं और नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन कई बार यह साधारण नहीं होता है यह एक गंभीर रूप धारण कर लेता है।

क्लस्टर हेडेक एक प्रकार का ऐसा सिर दर्द है जो बहुत तेज और दर्दनाक होता है। यह आमतौर पर आंखों के आसपास या चेहरे के एक तरफ महसूस होता है। यह दर्द इतना तेज होता है कि इसे सहन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह दर्द अचानक शुरू हो सकता है और यह कुछ मिनट या फिर कुछ घंटे तक चलता है। चलिए जानते हैं कि क्लस्टर हेडेक के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।

cluster headache

क्लस्टर हेडेक के लक्षण (Symptoms of cluster headache)

एक तरफ दर्द: यह दर्द आमतौर पर आंख के पीछे या उसके आसपास होता है और चेहरे के एक ही तरफ सीमित रहता है।

बैचेनी: दर्द के साथ अत्यधिक बेचैनी महसूस हो सकती है, जिससे व्यक्ति एक जगह पर स्थित नहीं रह पाता है।

आंखों का लाल होना: प्रभावित आंख लाल हो सकती है और आंखों में सूजन भी दिखाई दे सकती है।

बहती नाक: नाक से पानी बहता है या फिर नाक का बंद होना भी इसी का एक लक्षण है।

प्रकाश की संवेदनशीलता: रोशनी से आंखों में दर्द या बेचैनी महसूस होना।

पसीना आना: चेहरे पर बार-बार बेवजह पसीना आना।

सांस लेने में तकलीफ: सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने की गति में बदलाव हो सकता है।

क्लस्टर हेडेक कारण (Cluster Headache Causes)

अगर क्लस्टर हेडेक के कारणों की बात की जाए तो अभी तक कोई सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन कई कारक ऐसे होते हैं जो इस तरह के सिर दर्द को और भी बढ़ा देते हैं। जैसे तेज रोशनी, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक मात्रा में चीनी का सेवन, अचानक नींद से जागना और तेज सुगंध जैसे कारक क्लस्टर सिर दर्द को ट्रिगर कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews