भारत में बनी इस नई तकनीक से TB की जांच होगी अब आसान, मरीजों को मिलेगी राहत

इस नई तकनीक के माध्यम से मरीज अब घर के करीब भी आसानी से टीबी की जांच कर पाएंगे। जिससे उनका समय भी बचेगा, साथ ही साथ धन की भी बचत होगी। इस नई तकनीक से टीबी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
Health

Health: अब आईसीएमआर ने टीबी की जांच के लिए एक नई छोटी एक्स-रे मशीन बनाई है। इससे लोग अब जल्दी और आसानी से TB की जांच करा पाएंगे।

अब आपको बार-बार जांच के लिए दूर-दूर के अस्पताल में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एक्स-रे मशीन से पास के ही किसी जगह पर जांच हो सकेगी और बीमारी जल्दी पकड़ में आ जाएगी।

देसी हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन

आईआईटी कानपुर और आईसीएमआर ने मिलकर एक सस्ती और देसी हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन बनाई है, जो विदेशी मशीनों से आधी कीमत में मिलेगी। इस मशीन से टीबी की जांच अब आसानी से मरीजों के घर के पास ही हो सकेगी, जिससे गरीब और आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को खास फायदा होगा। साथ ही भारत ने एमपॉक्स के लिए तीन टेस्ट कीट भी बनाई है, जिन्हें तीन अलग-अलग कंपनियां बना रही है, ताकि बीमारी की जांच और इलाज और भी आसान हो सके।

लक्षणों की अनदेखी

टीबी एक खतरनाक बीमारी है, जो माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक के बैक्टीरिया से फैलती है। इसे 1882 में जर्मनी के वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने खोजा था। भारत में टीबी का इलाज आसानी से मिल जाता है। लेकिन कई लोग इसके लक्षणों के बारे में अब तक सचेत नहीं है, इसी वजह से जब तक बीमारी बढ़कर गंभीर नहीं हो जाती है लोग तब तक इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। यही एक सबसे मुख्य कारण है, कि टीबी के मामले अभी भी सामने आते हैं।

भारत में टीबी अब भी एक बड़ी समस्या

भारत में टीबी अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। हर साल टीबी के नए मामले सामने आते रहते हैं। सरकार ने 2025 तक इस बीमारी को खत्म करने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है। जिसमें टीबी की रोकथाम के उपाय शामिल है। लेकिन फिर भी उम्मीद के मुताबिक टीबी के मामले कम नहीं हो रहे हैं, इसका एक बड़ा कारण यह है कि कई लोग इलाज पूरा नहीं करते हैं और बीच में ही छोड़ देते हैं। जिससे बीमारी दोबारा फैलने लगती है और जड़ से खत्म नहीं होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews