डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल? डाइट में शामिल करें ये 3 जूस

Health: अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने डाइट में कुछ खास जूस शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Health

Health: डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। एक संतुलित भोजन न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। आपने अक्सर डॉक्टर से कहते सुना होगा कि डायबिटीज में खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को कुछ विशेष प्रकार के जूस का सेवन करना चाहिए। यह जूस न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो जाता है। चलिए जानते हैं कि अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कौन-कौन से जूस का सेवन करना चाहिए।

खीरे का जूस

अगर आप डायबिटीज की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको खीरे का जूस पीना चाहिए, यह बेहतरीन ऑप्शन है। खीरे यानी ककड़ी में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा बहुत कम होती है।

जिससे ब्लड शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव नहीं होता है। इसके अलावा खीरे में उच्च मात्रा में पानी पाया जाता है जिसके कारण शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। खीरे का जूस पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पालक का जूस

इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को पालक का सेवन भी करना चाहिए, पालक को अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। पालक में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जबकि कार्ब्स कम होते हैं।

जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। पालक में मौजूद कुछ विशेष तत्व इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाते हैं जिससे शरीर शर्करा को बेहतर तरीके से उपयोग कर पता है। डायबिटीज के मरीजों को पालक का सेवन जूस के रूप में करना चाहिए।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस न सिर्फ खून की कमी के लिए पिया जाता है, बल्कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चुकंदर का जूस अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हालांकि, इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में थोड़ी अधिक शुगर होती है लेकिन फिर भी इसका उच्च फाइबर कंटेंट ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर का जूस पीना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews