Health: हड्डियों को मजबूत बनाने में कैसे मददगार है धूप? पढ़ें पूरी खबर

Health: धूप का हमारी हड्डियों के लिए बड़ा महत्व है। धूप से हमें विटामिन डी मिलता है, जो कैल्शियम को बेहतर तरीके से एब्सोर्ब करने में मदद करता है।
bones

Health: सूरज की रोशनी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। सूरज की रोशनी से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास धूप में बैठने का समय नहीं होता है, जिस वजह से शरीर को बिल्कुल भी धूप नहीं मिल पाती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 से 20 मिनट धूप में जरूर बैठना चाहिए, ऐसा करने से हड्डियां मजबूत रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इतना ही नहीं थोड़ी देर धूप में बैठने से हड्डियां मजबूत बनती है और कमजोरी नहीं होती है।

आजकल कम उम्र के लोगों को ही हड्डी में दर्द की समस्या होने लगती है। दिनभर लैपटॉप और कंप्यूटर में काम के चलते लोगों को रीड की हड्डी की समस्या ज्यादा होती है, ऐसे में इन लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम रोजाना 10 से 20 मिनट धूप में जरूर बैठें, ताकि विटामिन डी शरीर को मिले और शरीर तंदुरुस्त रहे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें धूप सेंकने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 से 11 तक होता है, इसके बाद वाली धूप काफी तेज होती है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

रोजाना धूप सेंकने के फायदे

1. जब हमारी त्वचा सूरज की किरणों के कॉन्टैक्ट में आती है तो एक प्रोसेस शुरू होती है। जिससे विटामिन डी का निर्माण होता है। जब हम थोड़ी देर धूप में रहते हैं, तो हमारी त्वचा सूर्य की करने को अवशोषित करती है। यह विटामिन डी 3 बाद में लिवर और किडनी में जाकर सक्रिय विटामिन डी में बदल जाता है।

2. इतना ही नहीं सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम वह खनिज है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो ऐसे में धीरे-धीरे कैल्शियम भी हमारे शरीर से कम होने लगता है जिस वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है, और कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करती हैं।

3. इसके अलावा सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन डी फास्फेट जैसे खनिजों को हड्डियों में जमा होने में मदद करता है। जिससे बॉन्स की डेंसिटी बढ़ती है। इसके अलावा नियमित रोजाना 10 से 15 मिनट धूप लेने से हड्डियों के टूटने का खतरा भी कम हो जाता है।

4. विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा हमारे शरीर में हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स जैसी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां धीरे-धीरे पतली और कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी इन समस्याओं को रोकने में मदद करता है और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews