Health Tips: खीरा या ककड़ी हेल्थ के लिए किसे खाना बेहतर है ज्यादा, जानें यहां

आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि दोनों में से शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या होता है और इसके बारे में कुछ खास बातें आपसे शेयर करेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से...
Health Tips: खीरा या ककड़ी हेल्थ के लिए किसे खाना बेहतर है ज्यादा, जानें यहां

Health Tips : गर्मी के मौसम में हम ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखना में मददगार होता है। अधिकतर हम फलों का सेवन इस मौसम में ज्यादा करते हैं, क्योंकि उसमें हमें विटामिन सहित अन्य कई मिनरल्स मिलते हैं। इन्हीं में से एक खीरा और ककड़ी भी है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि दोनों में से शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या होता है और इसके बारे में कुछ खास बातें आपसे शेयर करेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें कुछ खास बातें

  • बता दें कि दोनों फलों में आकर नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का फर्क होता है। खीरा में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जबकि ककड़ी में यह सभी भरपूर मात्रा में नहीं पाई जाती। इसलिए गर्मियों में दोनों में से खीरा खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • बात करें खीरा कि तो इसमें 90% पानी होता है, इसलिए लोग इस गर्मियों में अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनते हैं ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेटेड रहे। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जोकि त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इससे ब्यूटी भी सही रहती है।
  • वहीं, अगर ककड़ी की बात करें तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह वजन को कंट्रोल करता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उसके लिए ककड़ी खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर भी उन्हें ककड़ी खाने की सलाह देते हैं। बता दें कि ककड़ी में विटामिन सी पाया जाता है जोकि शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
  • अगर ककड़ी और खीर को कंपेयर किया जाए, तो दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है लेकिन खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए गर्मियों में सबसे ज्यादा खीरा खाने का की सलाह दी जाती है। हालांकि, स्वाद के मामले में दोनों में ज्यादा फर्क नहीं होता। यह दोनों ही पेट को काफी देर तक भरा-भरा रखता है, जिससे आपको भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews