Health: जोड़ों में दर्द से हैं परेशान? काम करना हो गया है मुश्किल, इन 8 जादुई ड्रिंक को करें डाइट में शामिल

health

Health: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे कई समस्या होने लगती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है जोड़ों का दर्द। कई बार यह दर्द मामूली होता है लेकिन कई बार यह दर्द इतना गंभीर हो जाता है कि उठना-बैठना यहां तक की चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि आजकल ना सिर्फ बड़े-बुजुर्ग बल्कि कम उम्र के लोगों में भी जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिलती है। ऐसी समस्या से राहत पाने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जिसमें जोड़ों के दर्द को दूर करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना ऐसे ड्रिंक का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही साथ शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों को पहुंचाएं। इसी के साथ चले जानते हैं कि कौन-कौन सी ड्रिंक जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं, हम यहां आपको 8 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं आप रोजाना इनमें से किसी भी एक ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

कौन-कौन से ड्रिंक्स है जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद

1. अदरक की चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए, एक कप पानी में एक चम्मच अदरक का टुकड़ा डालकर उबालें। आप इसमें मिठास लाने के लिए शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

2. हल्दी वाला दूध

हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए, एक कप दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर उबालें।

3. अनार का रस

अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अनार का रस पीने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस

हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पीने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

5. नारियल पानी

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो जोड़ों को लुब्रिकेट करने में मदद करते हैं। नारियल पानी पीने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

6. संतरे का जूस

संतरा एक खट्टा फल है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए संतरे का जूस बनाकर पीएं।

7. अमरूद का जूस

अमरूद में विटामिन सी होता है जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। अमरूद का जूस पीने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

8. पानी

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर में हो रही कई समस्याओं को दूर रखता है। यह हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है साथ ही साथ जोड़ों को स्मूथ बनाए रखने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews