बार-बार फटती हैं एड़ियां, शरीर में हो सकती हैं इस चीज की कमी, जानें

कई बार मौसम बदलने की वजह से एड़ियां फट जाती है लेकिन कई बार एड़ियों के फटने के पीछे कुछ ठोस कारण भी हो सकते हैं।
Health

Health: एड़ियों का फटना बेहद ही आम समस्या है। अक्सर तब जब सर्दियों का मौसम होता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में हर दूसरे व्यक्ति की एड़ियां फट जाती है। लेकिन यह समस्या अगर हर मौसम में होती है तो यह आम नहीं है यह चिंताजनक हो सकती है। कई बार मौसम बदलने की वजह से एड़ियां फट जाती है लेकिन कई बार एड़ियों के फटने के पीछे कुछ ठोस कारण भी हो सकते हैं।

आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि हाइड्रेशन और नियमित मॉइश्चराइजिंग से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके बावजूद भी एड़ियां फटने की समस्या कम नहीं हो रही है, तो फिर ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की एड़ियों के फटने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं और आप कैसे इससे बचाव कर सकते हैं।

B3 की कमी

दरअसल, एड़ियों में दरारें पड़ने का एक प्रमुख कारण विटामिन B3 की कमी है। विटामिन B3 त्वचा की नमी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने की वजह से त्वचा सूखी, बेजान होने लगती है।

यही एक प्रमुख कारण है, जिसकी वजह से एड़ियां फटने लगती हैं और एड़ियों में बार-बार दरारें दिखने लगती है। इसलिए ना सिर्फ एड़ियां बल्कि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी विटामिन B3 शामिल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

विटामिन B3 की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। आप मूंगफली को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यह बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज भी विटामिन B3 से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए लाभकारी है।

अंडे की जर्दी और दालें भी इस विटामिन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। यह सारी ही चीज त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करती हैं। फलियां भी विटामिन B3 की कमी को पूरा करने में सहायक होती हैं, जिससे एड़ियों में दरारें पड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews