क्या आपके भी चेहरे से नहीं हट रहे दाग, धब्बे, तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, चमक उठेगी स्किन

Glowing Skin Secret, Skin Care Tips

Beauty Tips In Hindi : आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में महिलाएं खुद का ख्याल नहीं रख पाती। ऐसे में अपने स्किन पर निखार लाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रोडक्ट्स को अपनाती हैं, लेकिन कई बार इसका उल्टा असर स्किन पर देखने को मिलता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आप चावल के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। जिससे आपके चेहरे की रंगत भी बनी रहे और स्किन सॉफ्ट हो जाए।

dry skin

तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको चावल के पानी का इस्तेमाल कर स्कीन चमकाने के उपाय बताते हैं, जिन्हें अपना कर आपको दाग, धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • आप चावल को पानी में भींगा लें। थोड़ी देर फूलने के बाद इस पानी से चावल को अच्छी तरह धो लें। अब उस पानी से चेहरे धो लें। चावल के इस पानी को अपने चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को नमी मिलती है, जो उसे मुलायम और चमकदार बनाती है। इसके अलावा, यह उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ाता है।
  • चावल के पानी से फेस वॉश करने के फायदे कई होते हैं। इसमें से एक है कि यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। चावल में मौजूद ग्लिकोलिक एसिड त्वचा की झुर्रियाँ को कम करता है
  • आप चावल के पानी से फेस पैक बना सकते हैं, और इसमें एलोवेरा जेल का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सबसे पहले चावल के पानी में भिगोए गए चावलों को उपयोग करके एक पेस्ट बनाएं और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। इसे अच्छे से लगाने के बाद 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
  • काले दाग और धब्बों को मिटाने के लिए चावल के पानी का उपयोग आपके रोजाना के स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती है। इससे आपकी डेड स्कीन सेल्स को काफी ज्यादा फायदा होगा।
  • चावल के पानी को अपने हाथों में लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कुछ समय तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को साफ और मोइस्चराइज़ करने में मदद करेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews