पायरिया से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जानें इसके लक्षण

पायरिया से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जानें इसके लक्षण

Pyorrhea Home Remedies : पायरिया के कारण मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द और मसूड़ों से खून आने की समस्या होने लगती है। मुंह की अच्छे से सफाई न करने से बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण लोगों में यह समस्या घर कर जाती है। जिसके कारण उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है लेकिन अब आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको इसके लक्षण और इससे बचाव के आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपको तुरंत निजात मिल जाएगा…

पायरिया के लक्षण

  • मसूड़ों में सूजन और लालिमा
  • दांतों में दर्द या तनाव
  • मसूड़ों से खून आना
  • मसूड़ों की सुखीपन या खुजली
  • मसूड़ों से खून के साथ मवाद निकलना

पायरिया के कारण

  • गलत तरीके से खानपान
  • दांतों की देखभाल न करना
  • तंबाकू का सेवन
  • कई दिनों तक ब्रश नहीं करना
  • दांतों के बीच खाने के कण फंसे रहना
  • दांतों में गलत तरीके से टूथपिक का इस्तेमाल

पायरिया से बचाव के उपाए

नीम: नीम एक प्राकृतिक औषधि है जिसमें विभिन्न प्रकार के गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्तियों का रस पायरिया के इलाज के लिए अच्छा माना जाता है। नीम का रस एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो कि मसूड़ों के कोने-कोने में जाकर कीटाणुओं में मारने में सहायक होते है। यह बैक्टीरिया को मार सकता है। साथ ही, सूजन को भी कम करता है।

नारियल तेल और तिल के तेल का उपयोग: अपने मसूड़ों की मालिश करने के लिए नारियल और तिल के तेल का उपयोग करें। जिससे आपको पायरिया से निजात मिल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आप नारियल तेल और तिल का तेल लें। इसके बाद हाथों को साफ पानी और साबुन से धोकर अच्छी तरह से सुखाएं। उसके बाद तेल के मिश्रण को मसूड़ों के आसपास लगाएं और धीरे से मालिश करें और 15 मिनट के लिए वैसे ही रहने दें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से मुंह को कुल्ला करें।

फिटकरी: इसका उपयोग पायरिया से निजात पाने में आपकी मदद करेगा। दरअसल, फिटकरी एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे पायरिया को जड़ से समाप्त करने में सहायता मिलती है। सबसे पहले आप फिटकरी को तवे पर भून लें और उसका पाउडर बनाकर मसूड़ों की मालिश करें। यह मसूड़ों की सूजन को कम कर देता।

हल्दी: सरसों के तेल और हल्दी का मिश्रण पायरिया से निजात पाने का एक और उपाए है। इसके लिए किसी बर्तन में सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर तैयार करें। जिसके बाद सुबह और शाम, हल्के हाथों से मिश्रण को दांतों और मसूड़ों पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। मालिश करने के बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला करें।

अमरूद: गुआवा के पत्ते का उपयोग पायरिया से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। दरअसल, इसके पत्तों में प्राकृतिक गुण होते हैं। आप सुबह और शाम के समय अमरूद के पत्ते को चबा सकते हैं। इसके अलावा, आप पत्तों को पीसकर उनकी पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे दांतों की सफाई हो सकती है और पायरिया की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, पत्तों को सुखाकर, उसे पीसकर उसका पाउडर बना सकते हैं। जिससे आप दांतों की मालिश कर सकते हैं लेकिन हां इसके बाद हल्के गरम पानी से कुल्ला करना न भूलें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews