Mental Health Tips: मेंटली फिट रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें, हो जाएंगे स्‍ट्रेस फ्री

Mental Health Tips: मेंटली फिट रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें, हो जाएंगे स्‍ट्रेस फ्री

Mental Health Tips : इन दिनों लोग अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण ज्यादा लोड दिमाग पर ले लेते हैं। जिस कारण वह अक्सर मेंटल हेल्थ का शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण बदलता हुआ खान-पान भी है। वहीं, लोग अपने शारीरिक सेहत को दुरुस्त करने के लिए अच्छा भोजन करते हैं, वर्कआउट करते हैं, डॉक्टर की सलाह लेते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए वह कुछ भी नहीं करते क्योंकि जब वह स्ट्रेस का शिकार होने लगते हैं, तो उनका दिमाग काम करना बंद कर देता है। वह कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे। जिसे आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे आप तनाव मुक्त हो सकते हैं।

भरपूर नींद

  • मेडिकल स्टडी के मुताबिक, ऐसा पाया गया है की भरपूर नींद लेने वाले लोग हमेशा स्ट्रेस फ्री रहते हैं। तनाव मुक्त रहने के लिए आपको कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • इससे आप डिप्रेशन का शिकार नहीं होंगे और जब मूड आपका चिड़चिड़ा नहीं रहेगा, तो आप कोई भी फैसला आसानी से ले पाने में समर्थ होंगे।
  • इसके साथ ही पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और आपका सभी कामों में मन भी लगेगा। इससे आपका वर्क लोड नहीं बढ़ेगा और आप खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

जंक फूड ना खाएं

  • आजकल लोग ऑफिस से बाहर निकाल कर अपनी भूख को मिटाने के लिए दुकान में मिल रही तरह-तरह की जंक फूड का सेवन करते हैं। कहते हैं कि करने के लिए एक बूंद जहर भी काफी होता है। ठीक वैसे ही एक दिन भी जंक फूड का खाना सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक माना जाता है।
  • कई बार इसका मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर देखने को मिलता है क्योंकि खानपान में बैलेंस बनाकर नहीं चलने से दिमाग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है।
  • इसलिए अपनी डेली डाइट में फ्रूट्स, सब्जी, ओट्स, अनाज, आदि शामिल करें। हेल्दी फूड आपको डिप्रेशन का शिकार होने से बचाता है।

करें मेडिटेशन

  • स्ट्रेस फ्री रहने के लिए सबसे अच्छा उपाय मेडिटेशन माना जाता है। इसके लिए आपको फिजिकल एक्टिविटीज करने की जरूरत नहीं है। आप बैठकर भी इसे कर सकते हैं। इससे आपका ध्यान एक जगह पर केंद्रित हो जाता है।
  • आप मन से रिलैक्स हो जाते हैं, जिससे आपका हर काम में बहुत अच्छे से मन लगता है। खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। मेडिटेशन को आप अपनी डेली रूटिंग का हिस्सा बना लें। यह आपको तनाव मुक्त रहने में हेल्प कर सकता है।

पानी पीएं

  • खुद को मेंटली फिट रखने के लिए दिन भर में 6 से 7 लीटर यानी 8 से 9 गिलास पानी पिए इससे आपका बॉडी हाइड्रेट रहेगा और दिमाग बेहतर तरीके से कम कर सकता है, जिससे आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे।
  • इसके अलावा, आप हेल्थी ड्रिंक पी सकते हैं। आप जूस, छाछ, शिकंजी, नींबू पानी, आदि का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में नमी बनी रहेगी और आप तनाव मुक्त रहेंगे।

बातों को करें शेयर

  • अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और आपको इससे निजात पाना है, तो आप अपनी बातें अपने भरोसेमंद दोस्त या फिर किसी ऐसे लोग से शेयर करें जिनपर आपको विश्वास हो।
  • आप अपने पार्टनर या फैमिली से भी अपनी बातें शेयर कर सकते हैं, जिससे आपको स्ट्रेस फ्री होने में मदद मिलेगा। कई बार बातें दिमाग में चलती रहती है।
  • पानी की कमी के कारण हम धीरे-धीरे मेंटल हेल्थ का शिकार होने लगते हैं। इससे बचाव के लिए आप अपनी बातें शेयर करें। कोशिश करें कि आप अपने दोस्तों के साथ खाली टाइम में बाहर घूमने जाएं। इससे दिमाग डायवर्ट होगा और आपका माइंड रिलैक्स फील कर पाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews